Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh News: 70 लाख राशन कार्डधारियों का ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन, अनाज चाहिए तो आप भी आइए
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: 70 लाख राशन कार्डधारियों का ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन, अनाज चाहिए तो आप भी आइए

25/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-News-Online-renewal-application-of-70-lakh-ration-card-holders
  • 15 अगस्त तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे।
  • नवीनीकरण के कार्य में पहले पायदान पर बीजापुर जिला।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण (Ration Card Renewal) का कार्य 15 अगस्त तक किया जा सकता है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत में घट रहे पारसी, आबादी बढ़ाने सरकार कर रही जोड़ों की आर्थिक मदद, पढ़िए जियो पारसी योजना

प्रदेश के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना (APL Scheme) के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 15 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 6 अगस्त तक करें आवेदन, 12वीं पास महिलाओं को मौका

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी (E-KYC) कराना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 77 लाख राशनकार्ड हितग्राही है। अब तक कुल 70 लाख 26 हजार 106 राशन कार्डधारकों का नवीनीकरण किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees State Insurance Scheme: कर्मचारी ईएसआई योजना की बड़ी रिपोर्ट जारी, महिला और ट्रांसजेंडर के ये आंकड़े

नवीनीकरण के कार्य में पहले पायदान पर बीजापुर जिला है, कुल हितग्राही 71,329 हितग्राहियों में से 71,109 हितग्राहियों ने, द्वितीय स्थान पर नारायणपुर जिला 36,136 हितग्राहियों में से 35,790 हितग्राहियों ने, इसी प्रकार तृतीय स्थान पर सुकमा जिला जहां 78,703 हितग्राहियों में से लगभग 78 हजार हितग्राहियों ने अपना राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य करवा लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात-भारी उद्योग मंत्री HD Kumaraswamy क्या बोल गए बजट पर, पढ़िए

खाद्य विभाग का मोबाइल एप्प करेगा मदद

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण (Ration Card Renewal) के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप्प तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट की घोषणाओं से RINL गदगद, CMD Atul Bhatt बोले-स्टील सेक्टर के अच्छे दिन

इसे प्ले स्टोर (Play Store) में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड करके नवीनीकरण का कार्य किया जा सकता है। हितग्राही उचित मूल्य दुकान में भी जाकर ऑनलाईन के माध्यम से अपना नवीनीकरण और ई-केवायसी का कार्य करवा सकतें है।

ये खबर भी पढ़ें: मन की बात: सरकार, EPS 95 पेंशनर्स को क्यों कर रही निराश, इतनी एलर्जी क्यों, क्या पेंशनभोगी भारत के नागरिक नहीं…?

ई-केवाइसी के लिए ये जरूरी

ई-केवाइसी (E-KYC) के लिए प्रत्येक हितग्राही का बायोमेट्रिक अद्यतन (Biometric Update) होना चाहिए, जिन सदस्यों का बाल आधार बना है, उन्हें पहले आधार सेवा केंद्र से अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा। इसके पश्चात उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस मशीन से ई-केवायसी करा सकते है। विदित हो कि राशनकार्ड में ई-केवायसी और नवीनीकरण की सुविधा निःशुल्क है।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Breaking: Delhi NIA टीम ने Bhilai में मारा छापा, श्रमिक नेता कलादास के घर घेराबंदी, अर्बन नक्सल का बड़ा आरोप
Next: भोर में 4 बजे NIA ने कलादास डेहरिया के घर मारा था छापा, नगरीय निकाय जनवादी सफ़ाई कामगार यूनियन का बड़ा बयान, अडानी, चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल, हसदेव का जिक्र…

Related Stories

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.