Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बनना है स्ट्रॉग मैन, वूमेंस तो आइए Bhilai, नेशनल चैंपियनशिप की टिकट करिए पक्की, जानें…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बनना है स्ट्रॉग मैन, वूमेंस तो आइए Bhilai, नेशनल चैंपियनशिप की टिकट करिए पक्की, जानें…

07/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-State-Bench-Press-Power-Lifting-Competition-If-you-want-to-become-a-strong-man-women-women-then-come-to-Bhilai
  • चैंपियनशिप में स्ट्रॉग मैन सहित स्ट्रॉग वूमेंस ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब भी खिलाड़ियों को दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्पोर्ट्स हब भिलाई (Sports Hub Bhilai) में नेशनल चैंपियनशिप (National Championship) के लिए  टीम बनेगी। यहां आने वाले रविवार को पहली छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल पर बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करीब 15 से ज्यादा जिलों से प्रतिभागी अलग-अलग वर्ग में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: 50 साल पुरानी हॉट स्ट्रिप मिल की वाटर पाइपलाइन…, ईडी संग लगी अफसरों की लाइन

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन (Chhattisgarh State Power Lifting Association) के सचिव कृष्णा साहू ने बताया कि रविवार आठ अक्टूबर को पहली छत्तीसगढ़ राज्य बेंच प्रेस (पॉवर लिफ्टिंग) स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन और दुर्ग जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। यह चैंपियनशिप आठ अक्टूबर को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पॉवर जिम में होगी।

ये खबर भी पढ़ें :  RINL के 3 में से 2 ब्लास्ट फर्नेस का प्रोडक्शन ठप, SAIL चेयरमैन से मांग, बंदरगाह के स्टॉक से आयरन ओर करें डायवर्ट

इन वर्गों में दम दिखाएंगे लिफ्टर्स

इस चैंपियनशिप में प्रतिभागी अलग-अलग वजन और आयु वर्ग में हिस्सा लेंगे। इसमें सब जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक, जूनियर वर्ग में 23 वर्ष तक (बालक और बालिका), सीनियर वर्ग (ओपन),  मास्टर वर्ग में 40 वर्ष से अधिक आयु, 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले, 60 वर्ष से अधिक एज वाले (फीमेल और मेल) बेंचप्रेस स्पर्धा में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP को मिला CII-Excellent Energy Efficient Unit व Most Innovative Project अवॉर्ड, हर्षित गुप्ता और पारुल दीवान ने किया कमाल

करीब ढाई सौ खिलाड़ियों का लगेगा जमावड़ा

छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग संघ (Chhattisgarh Power Lifting Association) के पदाधिकारी और आयोजकों ने बताया कि इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ स्टेट के 15 जिलों से खिलाड़ी आ रहे है। पदाधिकारियों की मानें तो इसमें अलग-अलग महिला, पुरुष और दिव्यांग वर्ग में खिलाड़ियों सहित ऑफिशियल्स के लगभग ढाई सौ पदाधिकारी यहां जुटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL RSP के सीनियर मैनेजर को संचार में उत्कृष्टता के लिए मिला चाणक्य पुरस्कार 2023

स्ट्रॉग मैन और वूमेंस का मिलेगा खिताब

इस चैंपियनशिप में स्ट्रॉग मैन (Strong Man) सहित स्ट्रॉग वूमेंस ऑफ छत्तीसगढ़ (Strong Women of Chhattisgarh) का खिताब भी खिलाड़ियों को दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट परफॉर्म करने वाले लिफ्टर्स को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस पर NJCS कोर कमेटी की मीटिंग इसी हफ्ते, आज रात तक कम्युनिकेशन

संघ के पदाधिकारियों की मानें तो छत्तीसगढ़ राज्य बेंच प्रेस (Chhattisgarh State Bench Press) की स्पर्धा पृथक रूप से पॉवर जिम भिलाई में पहली बार आयोजित होने जा रही है। इस चैंपियनशिप के दौरान आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मेडल लाने वाले प्लेयर्स को पौधा भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Production-Productivity Meeting के बाद पहला आधिकारिक बयान, SAIL का Danger Game

उद्धाटित होगा नया डोम

इस आयोजन में पॉवर जिम सेक्टर-6 में नए बने डोम शेड (Dome Shade) का लोकार्पण और चैंपियनशिप का शुभारंभ सुबह दस बजे किया जाएगा। इस दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav), भिलाई के मेयर नीरज पाल (Bhilai Mayor Neeraj Pal), पार्षद लक्ष्मीपति राजू, पूर्व पुलिस अधिकारी वीरेन्द्र सतपथी, जी.सुरेश बाबे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai के 1 लाख मकानों पर लगेगा डिजिटल डोर नंबर, QR कोड में मकान मालिक की होगी कुंडली, एमओयू साइन

नेशनल चैंपियनशिप के लिए बनेगी टीम

इस स्टेट चैंपियनशिप (State Championship) में प्रदर्शन के आधार पर नेशनल स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ टीम (Chhattisgarh Team) का गठन किया जाएगा। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर वर्ग में महिला और पुरुष खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप (National Championship) का आयोजन 22 से 27 नवंबर 2023 तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

 ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bhilai Steel Plant: क्रूड स्टील से लेकर रेल पटरी, प्लेट तक के प्रोडक्शन में लंबी छलांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2023: कर्मचारियों के खाते में 19 अक्टूबर को आएगा बोनस का पैसा …!
Next: छत्तीसगढ़ के 1 लाख विद्यार्थियों को भूपेश सरकार का बड़ा तोहफा, घर से कॉलेज तक का सफर मुफ्त

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.