Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus 2023: कर्मचारियों के खाते में 19 अक्टूबर को आएगा बोनस का पैसा …!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2023: कर्मचारियों के खाते में 19 अक्टूबर को आएगा बोनस का पैसा …!

07/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-2023-Bonus-money-will-come-to-the-employees-accounts-on-October-19
  • एनजेसीएस सदस्य व एचएमएस बोकारो के नेता राजेंद्र सिंह ने खोले कई राज।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के कर्मचारियों के लिए यह खबर बहुत ही खास है। बोनस की रकम को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने स्पष्ट कर दिया है कि 17 अक्टूबर को बोनस मीटिंग (Bonus Meeting) में सबकुछ सही रहा तो 19 अक्टूबर की शाम तक कर्मचारियों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: 50 साल पुरानी हॉट स्ट्रिप मिल की वाटर पाइपलाइन…, ईडी संग लगी अफसरों की लाइन

दो दिन के भीतर भुगतान का दावा सेल प्रबंधन ने किया है। यानी दुर्गा पूजा से एक दिन पहले कर्मचारियों के खाते में पेमेंट (Payment) आ सकता है। बोनस मीटिंग (Bonus Meeting) की तारीख को लेकर लगातार घेराबंदी की जा रही थी। आखिरकार शुक्रवार को यूनियन नेताओं (Union Leaders) को कामयाबी भी मिल गई।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Production-Productivity Meeting के बाद पहला आधिकारिक बयान, SAIL का Danger Game

एनजेसीएस सदस्य (NJCS member) व एचएमएस बोकारो (HMS Bokaro)  के नेता राजेंद्र सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि इस मीटिंग के लिए बहुत लफड़ा हुआ। प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की मीटिंग में करीब 15-20 मिनट ही प्रेजेंटेशन हुआ होगा, शेष समय तक सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। अंत में चेयरमैन से जब रिएक्शन मांगा गया तो वह हंसते हुए बोले-यह प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की मीटिंग है, इसलिए यहां बोनस व अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकती है।

 ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bhilai Steel Plant: क्रूड स्टील से लेकर रेल पटरी, प्लेट तक के प्रोडक्शन में लंबी छलांग

यह बोलते हुए वह बाहर निकल गए, उनके पीछे यूनियन नेता (Union Leader) भी बाहर निकले और दरवाजे पर ही बातचीत होने लगी। डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने माहौल को भांपते हुए कहा-हम लोग बोनस मीटिंग बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Meeting 2023 Update: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने NJCS नेताओं को दिया बड़ा झटका, कहा-इस मीटिंग में कोई बात नहीं होगी बोनस-एरियर पर…

राजेंद्र सिंह ने बताया कि डीपी की इस बात को हकीकत में तब्दील कराने के लिए वह शुक्रवार सुबह ही सेल कारपोरेट आफिस पहुंच गए। बोनस मीटिंग की तारीख घोषित करने पर अड़ गए।

15 तारीख से पहले बोनस मीटिंग (Bonus Meeting) की जिद की। प्रबंधन तैयार भी हो गया था। लेकिन, दूसरे यूनियन नेताओं से सहमति लेते समय एक नेता ने कहा-मैं 16 अक्टूबर तक खाली नहीं हूं।

ये खबर भी पढ़ें :  Boakro Stee Plant के कर्मचारियों ने SAIL मैनेजमेंट और NJCS का फूंका पुतला

इसलिए मीटिंग 17 अक्टूबर को रखी गई है। राजेंद्र सिंह के मुताबिक डीपी ने खुद कहा है कि 17 की मीटिंग में फाइनल होने के बाद दो दिन में भुगतान कर दिया जाएगा। इधर-सोशल मीडिया पर सेल बोनस को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस पर NJCS कोर कमेटी की मीटिंग इसी हफ्ते, आज रात तक कम्युनिकेशन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी आत्मानंद 95वीं जयंती: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन व कुर्मी समाज ने लिया फैसला
Next: बनना है स्ट्रॉग मैन, वूमेंस तो आइए Bhilai, नेशनल चैंपियनशिप की टिकट करिए पक्की, जानें…

Related Stories

RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.