Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Ukraine के Technical Supervision में बीएसपी कोक ओवन बैटरी 7 की चिमनी-7 की मरम्मत, अब लाइट-अप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ukraine के Technical Supervision में बीएसपी कोक ओवन बैटरी 7 की चिमनी-7 की मरम्मत, अब लाइट-अप

26/04/2025 1 minute read
Chimney-7 of BSP coke oven battery 7 repaired at Technical Supervision of Ukraine, now light-up

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कोक ओवन बैटरी-7 की चिमनी-7 का प्रज्वलन निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा संपन्न।

  • चिमनी-7 के प्रज्वलन हेतु की गई तैयारियों में बैटरी डेक के सूक्ष्म पुनर्निर्माण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) ने ‘कोक ओवन बैटरी-7 एवं 8 के पुनर्निर्माण’ परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए बैटरी-7 की चिमनी-7 का सफलतापूर्वक प्रज्वलन किया। यह समारोह संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) बी.के. गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम., तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस आयोजन में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं-वाणिज्यिक) अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) उमेश भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तुलाराम बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी भिलाई उपकेंद्र) प्रणय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) मानस कुमार गुप्ता तथा संयंत्र के अन्य अधिकारी एवं यूक्रेन की फर्म मेसर्स सीयूआई के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

चिमनी-7 के भीतर मरम्मत एवं रिफ्रैक्टरी कार्य का निष्पादन भिलाई की प्रतिष्ठित फर्म मेसर्स बीईसी द्वारा मेसर्स सीयूआई, यूक्रेन के तकनीकी पर्यवेक्षण में किया गया। इस संपूर्ण परियोजना का कुशल संचालन परियोजना प्रबंधक के रूप में महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं-कोक, एसपी एवं ओएचपी) अरविंद गुप्ता तथा प्रमुख चालक के रूप में महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) ओ.पी. भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

चिमनी-7 के प्रज्वलन हेतु की गई तैयारियों में बैटरी डेक के सूक्ष्म पुनर्निर्माण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विस्तृत माइक्रो-प्लानिंग के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियों की पहचान की गई और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की दैनिक निगरानी सुनिश्चित की गई।

संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग  तथा इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा इस परियोजना की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एवरेस्ट की छांव में पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक, SAIL के दूत के रूप में दिए हरियाली का संदेश
Next: रिटायरमेंट से पहले बीएसपी डीआइसी ने यूआरएम में किया इसका उद्घाटन, बढ़ेगा उत्पादन

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.