Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP बोरिया गेट पर ट्रेलर ने CISF जवान की पत्नी को कुचला, मौके पर मौत, हादसा नहीं हत्या है…! देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP बोरिया गेट पर ट्रेलर ने CISF जवान की पत्नी को कुचला, मौके पर मौत, हादसा नहीं हत्या है…! देखिए वीडियो

03/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CISF-jawans-wife-crushed-by-trailer-at-BSP-Boriya-Gate-died-on-the-spot
  • सूचनाजी.कॉम लगातार हादसे की आशंका जाहिर कर रहा था। बीएसपी, पुलिस प्रशासन और सीआइएसएफ का ध्यान आकृष्ट कराता रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के बोरिया गेट पर भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और चौराहे को जाम करने की हरकत ने आखिरकार जान ले ही लिया। सूचनाजी.कॉम लगातार हादसे की आशंका जाहिर कर रहा था। बीएसपी, पुलिस प्रशासन और सीआइएसएफ का ध्यान आकृष्ट कराया,लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही थी। सोमवार को सीआइएसएफ जवान की पत्नी को ही ट्रेलर ने कुचल दिया।

मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही सीआइएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी बंद कमरे से बाहर निकले और व्यवस्था सुधारने की बात करते दिखे। फिलहाल, शव को सुपेला शासकीय चिकित्सालय की मरच्यूरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उतई में तैनात सीआइएसएफ जवान संजय भोषले चुनाव ड्यूटी में कोलकाता गए हुए हैं। इधर, इनकी पत्नी बेटे के साथ चाइना मार्केट सामान लेने पहुंचीं। रोजमर्रा का सामान लेने के बाद जैसे ही बाइक सड़क पर आई, उसी समय एक ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। महिला बाइक से गिर गई और पहिए के नीचे सिर आ गया। मौके पर ही मौत हो गई और सामान सड़क पर बिखर गया।

घटनास्थल पर पहुंचे बीएसपी कर्मचारी और यूनियन नेताओं ने खुलकर कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। लगातार इसकी आशंका जाहिर की जा रही थी। लेकिन, सीआइएसएफ भी पल्ला झाड़ रहा था। आज सीआइएसएफ जवान पर ही आफत आ गई है। बोरिया गेट पर सीआइएसएफ जवान रोज तमाशा देखते रहे। अब कमांडेंट से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंच गए और व्यवस्था सुधारने पर बात होने लगी है।

इसलिए हर कोई बोल रहा, हादसा नहीं हत्या है…

मौके पर मौजूद बीएसपी के यूनियन नेताओं ने कहा कि व्यवस्था बनाने वालों ने बिगड़ी सड़क व्यवस्था पर ध्यान ही नहीं दिया। जबकि उनको बार-बार झकझोरा जा रहा था। समय पर वह जाग जाते तो शायद सीआइएसएफ जवान की पत्नी की जान नहीं जाती। इसलिए अब हर कोई बोल रहा है कि यह हादसा नहीं, हत्या है। लापरवाही बरतने वालों पर सीधी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उनके मौन रहने की वजह से ट्रक वालों की दबंगई बढ़ती गई और आज महिला की जान ले ली गई।

https://youtu.be/PTaJEga0bbU

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल-बीएसपी के साबरमती वेल्डिंग प्लांट ने लांग रेल पटरी डिस्पैच का बनाया रिकॉर्ड
Next: बोरिया मार्केट हादसा: कब्जेदारों को मिला है BJP नेता का समर्थन, नहीं सुधरे तो और जाएगी जान…CISF जवान के घर में मातम

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.