Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में CISF ने दबोचा चोर, कार से 210 किलो कॉपर केबल बरामद, NSPCL कर्मचारी का था फर्जी गेट पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में CISF ने दबोचा चोर, कार से 210 किलो कॉपर केबल बरामद, NSPCL कर्मचारी का था फर्जी गेट पास

Azmat ali 03/02/2026 1 minute read
CISF Nabs Thief at Bhilai Steel Plant Seizes 210 kg of Copper Cable from Car; Thief Possesses Fake Gate Pass of NSPCL Employee

कार की पिछली सीट के नीचे विशेष रूप से बनाई गई कैविटी में 210 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल मिला। जीएम ने पुष्टि की।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में चोरी की कोशिश।
  • सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता के कारण नाकाम साबित हुई।
  • आरोपी के पास कोई वैध गेट पास नहीं मिला।
  • एक अन्य चोर चॉकलेटी यादव कार की चाबी लेकर फरार।
  • चोर के पास NSPCL कर्मचारी के गेट पास का रेप्लिका था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से बड़ी खबर सामने आई है। संयंत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की कोशिश को सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। एनएसपीसीएल कर्मचारी के फर्जी गेटपास से चोर प्लांट के अंदर घुसे थे।

सीआईएसएफ के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को प्रथम पारी में सुबह करीब 6:20 बजे जोरातराई गेट क्षेत्र में तैनात QRT कर्मियों ने जल भवन के पीछे प्रोपेन प्लांट के सुनसान इलाके में एक संदिग्ध हुंडई सेंट्रो कार (CG 04 E 9100) को देखा। पूछताछ के लिए बढ़ने पर कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर ओएचपी-ए लोकेशन स्थित एसई रेलवे गेट के पास दोनों आरोपी कार छोड़कर भागने लगे।

करीब 6:30 बजे QRT कर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान संतोष निषाद (35 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा, उत्कल नगर, भिलाई के रूप में हुई। आरोपी के पास कोई वैध गेट पास नहीं मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी चॉकलेटी यादव कार की चाबी लेकर फरार हो गया, जिसके पास NSPCL कर्मचारी के गेट पास का रेप्लिका था।

कार की तलाशी लेने पर सीआईएसएफ को बड़ा खुलासा हुआ। वाहन से 210 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल बरामद की गई। कार की पिछली सीट के नीचे विशेष रूप से बनाई गई कैविटी भी मिली, जिसमें चोरी की नीयत से कॉपर केबल छुपाई जाती थी।

बरामद सामग्री को बीएसपी भिलाई के महाप्रबंधक (PBC) जी.पी. कुर्रे के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां इसे संयंत्र की संपत्ति के रूप में प्रमाणित किया गया। जब्त कॉपर केबल की अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार 500 रुपये बताई गई है।

सीआईएसएफ की शिकायत पर भिलाई भट्ठी थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस और सीआईएसएफ संयुक्त रूप से मामले की विवेचना कर रहे हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में चोरी की यह कोशिश सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता के कारण नाकाम साबित हुई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में 20 साल बाद टूटा अतिक्रमण का किला
Next: राउरकेला स्टील प्लांट ने तोड़ा अपना ही पुराना रिकॉर्ड, हर तरफ तारीफ

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.