Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU ने तेज किया अस्पताल निजीकरण के खिलाफ प्रचार अभियान, उच्च प्रबंधन सार्वजनिक करे कंसल्टेंसी रिपोर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU ने तेज किया अस्पताल निजीकरण के खिलाफ प्रचार अभियान, उच्च प्रबंधन सार्वजनिक करे कंसल्टेंसी रिपोर्ट

Azmat ali 11/11/2025 1 minute read
CITU Campaigns Against Hospital Privatization Asks Top Management to Make Consultancy Reports Public

सीटू बोला-अस्पताल को निजी हाथों में देने की कोशिश के खिलाफ सीटू लगातार कर्मियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर रहा है।

  • सीटू ने कहा डेलॉइट की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे उच्च प्रबंधन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 6 नवंबर को हुए सीटू के कार्यकारिणी बैठक में अस्पताल की निजीकरण की कोशिश के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने तथा साथ में स्वतंत्र एवं संयुक्त गतिविधियों को संचालित करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत संयंत्र कर्मियों, उनके परिजनों सेवानिवृत कर्मियों उनके परिजनों तथा आमजन के बीच माइक प्रचार, नुक्कड़ सभाएं, गेट मीटिंग्स, ग्रुप मीटिंग्स आदि किए जाएंगे।

इसी क्रम में आज 11 नवंबर को बोरिया गेट में माइक प्रचार एवं गेट मीटिंग की गई। भिलाई के लोगों को अंधेरे में रखकर इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन द्वारा अस्पताल को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर यूनियन नेताओं ने अपनी बातों को रखा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: मिल जोन की कमान संभालेंगे केके देशमुख और सुदामा महिलांगे

सीटू ने कहा डेलॉइट की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे उच्च प्रबंधन

बोरिया गेट में हुए सभा में सीटू नेताओं ने कहा कि इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से डेलॉइट को अस्पताल पर परामर्श देने के लिए हायर किया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों का दौरा भी करवाया।

इस दौरे के बारे में भिलाई के चुनिंदा अधिकारियों को छोड़कर किसी को भी खबर नहीं थी। सब कुछ गुपचुप तरीके से कर लिया गया। अब खबर सार्वजनिक हुई है कि डेलॉइट ने अपनी रिपोर्ट इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन को सौंप दिया है, जिस पर संयंत्र के उच्च प्रबंधन से राय मांगी जा रही है।

सीटू ने उच्च प्रबंधन एवं मंत्रालय से दो टूक कहना चाहता है कि डेलोइट द्वारा दिए गए रिपोर्ट को सार्वजनिक करें, क्योंकि यह सार्वजनिक उद्योग के अस्पताल का मामला है, जो सीधे संयंत्र में कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति कामगारों एवं उनके परिजनों से संबंधित है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों ने ईडी ऑपरेशन संग CRM-III में भरा दम, प्लांट को सुरक्षित बनाएंगे हम

शुरुआत में ही रोकना होगा अस्पताल के निजीकरण को

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने खुले मंच से कहा कि संयंत्र के अंदर निजीकरण की गाज गिराने की कोशिश कर ही रहे हैं। साथ ही साथ अस्पताल को भी निजी हाथों में देने की कोशिश जारी है। हमें इस कोशिश को शुरू में ही रोकना होगा।

इसके लिए सीटू ने संयंत्र के कर्मियों, सेवानिवृत्ति कर्मियों, सभी परिजनों एवं आमजन से अपील किया कि अपनी संबद्धताओं से ऊपर उठकर सीटू सहित जो भी संगठन सड़कों पर उतर रहा है एवं विरोध कारवाईयां कर रहा है, उनके साथ खड़े होकर अस्पताल की निजीकरण के खिलाफ हो रही लड़ाई को मजबूत करें, ताकि अस्पताल को हर हाल में निजी हाथों में जाने से रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: लाल किले के पास भीषण धमाका, 10 की मौत, 24 से ज्यादा जख्मी, दिल्ली में अलर्ट

भिलाई का प्रबंधन भी नहीं चाहता है अस्पताल का निजीकरण

सीटू नेताओं ने कहा कि अस्पताल को निजी हाथों में देने की कोशिश के खिलाफ सीटू लगातार कर्मियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर रहा है। चर्चा के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि कर्मचारियों के साथ-साथ संयंत्र एवं अस्पताल का प्रबंधन भी इस अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ है।

वे अपने स्तर पर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। बावजूद इसके यदि उच्च प्रबंधन एवं इस्पात मंत्रालय, अस्पताल को निजी करने के दिशा में आगे बढ़ता है तो इसके विपरीत परिणाम सामने आएंगे, जिसके लिए उच्च प्रबंधन एवं मंत्रालय ही जिम्मेदार होगा।

ये खबर भी पढ़ें: IIT Bhilai 5th Convocation: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हाथों 269 छात्रों को मिली डिग्री, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों ने ईडी ऑपरेशन संग CRM-III में भरा दम, प्लांट को सुरक्षित बनाएंगे हम
Next: Pakistan: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.