Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लाल किले के पास भीषण धमाका, 10 की मौत, 24 से ज्यादा जख्मी, दिल्ली में अलर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

लाल किले के पास भीषण धमाका, 10 की मौत, 24 से ज्यादा जख्मी, दिल्ली में अलर्ट

Azmat ali 10/11/2025 (Last updated: 10/11/2025) 1 minute read
Massive explosion near Red Fort 8 killed, more than 24 injured alert in the country

धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है। ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने डीजीपी से फोन पर बात की है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आने से करीब 10 लोगों की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। जांच की शुरुआत में बताया गया कि I20 कार में धमाका हुआ है। इसमें 3 लोग सवार थे।

सीएनजी वैन में धमाके को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। देशभर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर भी चेकिंग अभियान बढ़ा दिया गया है। तमाम राज्यों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

धमाके की वजह से अफरातफरी मच गई है। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में तीन और गाड़ियां भी आ गईं। धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है।

ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने डीजीपी से फोन पर बात की है। एनआइए की टीम भी मौके पर पहुंची है। एनएसजी के डीजी से भी गृह मंत्री ने बात की है।

पुलिस के मुताबिक शाम 6.52 बजे धमाका हुआ है। एक तरफ चांदनी चौक, दूसरी तरफ लाल किला और तीसरी तरफ मेट्रो है। लाल किला सोमवार को बंद रहता है। इसलिए यहां नुकसान कम हो सका। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल, पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एक कार स्लो मूविंग मेट्राे के पास पहुंची और वहां धमाका हुआ। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या यह आतंकी हमला था या कोई एक्सीडेंट। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इससे पहले ईको वैन में ब्लास्ट की बात सामने आई थी। जो सीएनजी से चलती है। गाड़ी के अंदर कुछ लोग सवार थे। पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि कहीं सीएनजी ब्लास्ट  तो नहीं हुआ है। सच्चाई जो भी हो, फिलहाल, जांच की जा रही है। धमाके की वजह से आसपास काफी नुकसान हुआ है। स्ट्रीट लाइट तक टूट चुकी है। धमाके की वजह से शीशे चकनाचूर हो चुके हैं।

वहीं, दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इधर-एलएनजेपी हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। कई घायलों की आंत तक फट गई है। इमरजेंसी सेवा पर पूरा फोकस किया जा रहा है। रक्तदान के लिए भी लोग सामने आ रहे हैं। जो मेडिकल स्टाफ घर जा चुके थे, उन्हें वापस बुला लिया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL और BAKS की मीटिंग खत्म, धनबाद से आई ये खबर
Next: Bhilai Steel Plant: मिल जोन की कमान संभालेंगे केके देशमुख और सुदामा महिलांगे

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.