Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP हादसे में मजदूर की मौत, जांच करने पहुंची CITU सुरक्षा समिति, घोर लापरवाही उजागर, दोषी अफसरों पर हो FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP हादसे में मजदूर की मौत, जांच करने पहुंची CITU सुरक्षा समिति, घोर लापरवाही उजागर, दोषी अफसरों पर हो FIR

01/02/2025 (Last updated: 01/02/2025) 1 minute read
CITU-Safety-Committee-arrived-to-investigate-after-the-BSP-accident_-found-flaws_-FIR-should-be-file

सीटू ने सभी यूनियन नेताओं से एकजुट होकर इस घटना के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है।

सीटू नेताओं ने कार्यपालक निदेशक (संकार्य) से मुलाकात का समय मांगा था। किंतु उनके टीए ने यह कहकर टाल दिया कि साहब विदाई समारोह में व्यस्त हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल एक्सीडेंट ने सबको झकझोर दिया है। दर्दनाक हादसे से बीएसपी कार्मिक भावुक हो गए हैं। खुर्सीपार के रहने वाले 55 साल के ओम प्रकाश की मौत हुई है। हादसे के बाद जांच करने सीटू सुरक्षा समिति पहुंची।

सीटू नेताओं ने जांच के बाद कहा कि सुरक्षा नियमों के खुलेआम उल्लंघन से गई ठेका कर्मी की जान ‌गई है। इस हादसे को रोका जा सकता था। द्वितीय पाली में रात्रि लगभग 9:00 बजे मर्चेंट मिल के शिपिंग एरिया में लोडिंग के दौरान एक प्राण घातक दुर्घटना में ठेका कर्मी ओम प्रकाश की जान चली गई।

हादसे के तत्काल बाद सीटू सुरक्षा समिति की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। जांच किया और पाया कि सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। छोटी-छोटी लापरवाही को नजर अंदाज करने की वजह से यह बड़ा हादसा हो गया।

सीटू टीम को दिखी ये खामियां

कार्यस्थल इतना अव्यवस्थित था कि कोई घटना होने पर वहां से तत्काल हटना संभव नहीं था।

जिस सिलिंग से लोडिंग कार्य चल रहा था, उसमें फेरुल नहीं लगा था।

जिस वैगन पर एंगल को लोड किया जा रहा था, उसमें गार्ड नहीं लगा था।

कार्यस्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। कई लाइट बंद पड़े थे।

उच्च दक्षता वाले क्रेन चलाने वाला कर्मी भी ठेका कर्मी और हादसे का शिकार कर्मी ओमप्रकाश भी ठेका कर्मी था।

टोकने के बाद भी वहां के अधिकारी पुनः बिना फेरूल लगे सीलिंग से काम करवाना शुरू कर दिए।

सीटू की टीम ने बढ़ती असुरक्षित कार्य को लेकर चर्चा हेतु कार्यपालक निदेशक (संकार्य) से समय भी मांगा था। किंतु उनके टीए ने यह कहकर टाल दिया कि साहब विदाई समारोह में व्यस्त हैं।

सीटू ने सभी यूनियन नेताओं से एकजुट होकर इस घटना के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग न्यूज: सेल से रिटायर्ड अफसरों को बधाई हो, 11 माह के पर्क्स के एरियर का आदेश जारी
Next: Bhilai Steel Plant में मजदूर ने तड़पकर तोड़ा है दम, आश्रित की नौकरी पर होगा विवाद या समाधान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant Protest outside the ADM building over outstanding arrears and worker retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बकाया एरियर और मजदूरों की छंटनी पर एडीएम बिल्डिंग के बाहर हंगामा

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.