Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात: Bhilai में 7 जिलों के हजारों युवाओं का 4 अगस्त को जमावड़ा, तैयारियां शुरू
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CM भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात: Bhilai में 7 जिलों के हजारों युवाओं का 4 अगस्त को जमावड़ा, तैयारियां शुरू

01/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-bhent-mulakat-Gathering-of-thousands-of-youths-from-7-districts-in-Bhilai-on-August-4-preparations-started
  • कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर में युवाओं से भेंट-मुलाकात का कारवां अब दुर्ग – भिलाई आ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के लिए 04 अगस्त को संभाग मुख्यालय दुर्ग आ सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन जयंती स्टेडियम (Jayanti Stadium) के पास होगा।

ये खबर भी पढ़ें:   Organ Donation: भिलाई स्टील प्लांट ने अंगदान की छेड़ी मुहिम, वॉकथॉन में दौड़ अधिकारी-कर्मचारी और मेडिकल स्टाफ

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित 04 अगस्त को दुर्ग आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य दायित्व सौंपा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बेहत्तर समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

बैठक में अधिकारियों को रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा के अवगत कराया गया। कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के 7 जिलों के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के लिए 04 अगस्त को दुर्ग संभाग अंतर्गत भिलाई आने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित आयोजन संबंधी तमाम इन्तजामों को समय पर पूर्ण करने कहा।

युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, मानपुर-मोहला-अंबागढ़-चौकी और दुर्ग जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 04 अगस्त को जयंती स्टेडियम भिलाई के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास की मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारी

इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सभी 07 जिलों से युवा यहां हजारों की तादात में पहुंचेगें, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। बैठक में वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, अपर कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, योगिता देवांगन व एचएस. मिरी, सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Organ Donation: भिलाई स्टील प्लांट ने अंगदान की छेड़ी मुहिम, वॉकथॉन में दौड़ अधिकारी-कर्मचारी और मेडिकल स्टाफ
Next: EPS 95 Pension: सरकार और EPFO पर भड़के पेंशनर्स, देशभर में हंगामा का प्लान तैयार

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.