Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया का 50वां स्थापना दिवस: 1975-76 में कर्मचारी 6.75 लाख थे, आज 2.25 लाख और उत्पादन 89 एमटी था, आज 773 एमटी
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

कोल इंडिया का 50वां स्थापना दिवस: 1975-76 में कर्मचारी 6.75 लाख थे, आज 2.25 लाख और उत्पादन 89 एमटी था, आज 773 एमटी

02/11/2024 (Last updated: 02/11/2024) 1 minute read
Coal India 50th Foundation Day: Employees were 6.75 lakh in 1975-76, today 2.25 lakh and production was 89 MT, today 773 MT

सीआईएल की 1 नवंबर 1975 को स्थापना हुई थी। यह एक राष्ट्रीयकृत कोकिंग कोयला (1971) और गैर-कोकिंग खदानों (1973) वाली शीर्षस्थ कंपनी है।

  • सीआईएल वर्ष 2007 से औपचारिक रूप से अपने स्थापना दिवस समारोह को एक आंतरिक कार्यक्रम के रूप में मना रही है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत की कोयला आवश्यकता (Coal Requirement of India) को पूरा करने और ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) (सीआईएल) के 1 नवंबर 2024 को स्थापना के 50 वर्ष हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: कोयला उत्पादन आंकड़ा अक्टूबर में 84.45 मिलियन टन पहुंचा, 7.48% की छलांग

सीआईएल की 1 नवंबर 1975 को स्थापना की गई थी। यह एक राष्ट्रीयकृत कोकिंग कोयला (1971) और गैर-कोकिंग खदानों (1973) वाली शीर्षस्थ कंपनी है।

ये खबर भी पढ़ें: सीएम विष्णु देव साय की दीपावली रही खास, प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दिया ये तोहफा

सीआईएल (CIL) का अपने स्थापना वर्ष 1975-76 में उत्पादन 89 मिलियन टन (एमटी) था। कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के अधीन इस दिग्गज महारत्न कोयला कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में उत्पादन 773.6 एमटी था। इस प्रकार इसके उत्पादन में 8.7 गुना वृद्धि हुई है। कंपनी अपनी पूरी आपूर्ति के 80% कोयला की आपूर्ति कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर करती है। इस प्रकार कंपनी नागरिकों को उचित मूल्य पर बिजली प्राप्त करने में अपना योगदान देती है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में Minerals, Metals से अच्छी खबर, आयरन ओर प्रोडक्शन 5.5% बढ़ा

यद्यपि सीआईएल (CIL) के कर्मचारियों की संख्या राष्ट्रीयकरण के प्रारंभिक वर्षों के 6.75 लाख कर्मचारियों से लगभग एक तिहाई घटकर 2.25 लाख रह गई है फिर भी इसके उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: 50 साल का कोल इण्डिया और 25 साल का हुआ छत्तीसगढ़, SECL में मना स्थापना दिवस

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी (Union Coal and Mines Minister G Kishan Reddy) ने कोल इंडिया () को बधाई देते हुए कहा, “कोल इंडिया अपनी अनेक उपलब्धियों के साथ अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रही है। मैं कंपनी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

ये खबर भी पढ़ें: 4 नवंबर को ईपीएस 95 पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को होगा 2 साल पूरा, सरकार के कान पर नहीं रेंग रही जूं

भारत में कोयले का उत्पादन अभी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंचा है। महंगे आयात से बचने के लिए स्वदेशी उत्पादन बहुत जरूरी है। कोल इंडिया को लोगों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी, कल्याण और सुरक्षा को समान महत्व देते हुए भविष्य में उत्पादन को उच्च स्तर तक बढ़ाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र का निधन, पीएम मोदी भी दुखी

सीआईएल (CIL) के लिए यह लगभग पांच दशक की यात्रा बहुत ही उपलब्धियों भरी रही है। कंपनी ने कई बदलावों और चुनौतियों, परीक्षणों और समस्याओं का सामना किया लेकिन वह सब करने में सफल रही जिसकी उससे अपेक्षा की गई थी।

एक विशुद्ध कोयला उत्पादक कंपनी से, कोल इंडिया अब राष्ट्रीय हित में सौर ऊर्जा, खदान बिजलीघरों, कोयला गैसीकरण और महत्वपूर्ण खनिजों के उत्खन्न में विविधता ला रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में घट गए 5 अधिकारी, 30 कर्मचारी

सीआईएल (CIL) वर्ष 2007 से औपचारिक रूप से अपने स्थापना दिवस समारोह को एक आंतरिक कार्यक्रम के रूप में मना रही है। इन कार्यक्रमों में पूर्व अध्यक्ष या उद्योग विशेषज्ञ द्वारा जे.बी. कुमारमंगलम स्मृति व्याख्यान और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान करना शामिल है। इस वर्ष भी कंपनी 3 नवंबर को कोलकाता में यह समारोह मनाएगी। इस समारोह में कोयला मंत्री मुख्य अतिथि और कोयला सचिव अतिथि होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Vigilance Awareness Week 2024: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने Walkathon में मिला कदम से कदम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में द्वार लगी चुनावी बारात, BMS को आई पांडेय जी की याद
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र: डाक्टर समेत 8 अधिकारी रिटायर, जानिए नाम

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Permanent Job Letter for Deceased Workers Wife
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: हादसे में मृत मजदूर की पत्नी को स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से ये पैसा, मिलेगा दुर्घटना बीमा का 10 लाख

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Permanent Job Letter for Deceased Workers Wife
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: हादसे में मृत मजदूर की पत्नी को स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से ये पैसा, मिलेगा दुर्घटना बीमा का 10 लाख

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 BJP Diploma Engineers Donating Blood Award Distribution Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Engineers Day 2026: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर कर रहे रक्तदान, ईडी वर्क्स, ईडी एचआर के हाथों कल मिलेगा गिफ्ट

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.