Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीएम विष्णु देव साय की दीपावली रही खास, प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दिया ये तोहफा
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

सीएम विष्णु देव साय की दीपावली रही खास, प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दिया ये तोहफा

01/11/2024 1 minute read
CM Vishnu Dev Sai's Diwali special, gave this gift to the beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana

मुख्यमंत्री ने तिलासो बाई से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदी की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को सुख-समृद्धि की कामना के साथ धान की बालियां भेंट की।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। दीपावली का त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से आज यहां उनके कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का स्वागत कर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रहेंगी IIT Bhilai में, ये है प्रोटोकॉल

बगिया कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के हितग्राही भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली का उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। हितग्राहियों ने भी पूरे आदरभाव से मुख्यमंत्री की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बालियां भेंट की।

ये खबर भी पढ़ें: 39 माह के बकाया एरियर पर सेल प्रबंधन का यू-टर्न, कर्मचारियों को करीब 3 लाख तक नुकसान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई से दीये और कलश खरीदे। श्रीमती तिलासो बाई को पक्का आवास तो मिला ही है, उन्हें माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वे इस चाक से दीये, कलश, घड़े जैसी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट बाजार में बेचती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED P&A की बैठक भी विफल, संयुक्त यूनियन ने कहा-28 को हड़ताल करेंगे, सड़क बवाल तय

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की हितग्राही तिलासो बाई, नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में इजाफा

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की हितग्राही तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दीया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजे बनाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21,000 करने और 3000 रुपए न्यूनतम पेंशन पर अब ये बात आई

दीपावली के समय उनके समानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में Minerals, Metals से अच्छी खबर, आयरन ओर प्रोडक्शन 5.5% बढ़ा
Next: कोयला उत्पादन आंकड़ा अक्टूबर में 84.45 मिलियन टन पहुंचा, 7.48% की छलांग

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.