Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India के खिलाड़ियों को बड़ी राहत, प्रैक्टिस करने अब नागपुर से नहीं जाना होगा चंद्रपुर, JBCCI सदस्य शिवकुमार यादव दिला रहे सौगात
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India के खिलाड़ियों को बड़ी राहत, प्रैक्टिस करने अब नागपुर से नहीं जाना होगा चंद्रपुर, JBCCI सदस्य शिवकुमार यादव दिला रहे सौगात

Azmat ali 30/09/2025 1 minute read
Coal India Nagpur Players Will no Longer Have to Go to Chandrapur Area For Practice

शिवकुमार यादव ने वेकोलि निदेशक से चर्चा कर वेटलिफ़्टिंग, पावरलिफ़्टिंग, बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ियों की समस्याओं पर महत्वपूर्ण निर्णय कराया।

  • कोल इण्डिया हेतु चयनित नागपुर के खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए नहीं जाना होगा चन्द्रपुर क्षेत्र।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया से जुड़े खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। कोल इण्डिया के लिए चयनित नागपुर के खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए चन्द्रपुर नहीं जाना होगा। खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान के लि कोयला श्रमिक सभा (HMS) के अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बड़ा कदम उठा दिया है।
28 सितंबर को कोयला श्रमिक सभा (HMS) द्वारा आयोजित बॉडीबिल्डिंग, पावरलिफ़्टिंग, वेटलिफ़्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों का कोयला श्रमिक सभा (HMS) द्वारा सम्मान किया गया।

इस दौरान सभी खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान हिन्द मज़दूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव को खिलाड़ियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि नागपुर क्षेत्र के ऐसे खिलाड़ी जिनका चयन कोल इण्डिया स्तर पर वेट लिफ़्टिंग/पावर लिफ़्टिंग/बॉडी बिल्डिंग खेलने हेतु हुआ है।

उन सभी को अभ्यास करने हेतु नागपुर क्षेत्र में कहीं भी उचित जिम (व्यायामशाला) नहीं है, क्योंकि जो जिम हैं उनमें पर्याप्त सामान (इक्विपमेंट) उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में अपनी समस्या क्षेत्रीय प्रबंधन के समक्ष रखने पर उन्होंने हम सभी खिलाड़ियों को सलाह दी कि यदि आप चाहें तो चन्द्रपुर क्षेत्र स्थित जिम में अभ्यास कर सकते हैं।

उक्त बातों को संज्ञान में लेकर 29 सितंबर को शिवकुमार यादव ने वेकोलि निदेशक (मा.सं.) हेमंत शरद पाण्डे से भेंट कर चर्चा की और खिलाड़ियों से संबंधित निम्नलिखित माँगें रखी।

1. सावनेर उपक्षेत्र में दो वर्षों से नवनिर्मित जिम (व्यायामशाला) में व्यायाम हेतु पर्याप्त सामान नहीं हैं। इसलिए वहाँ शीघ्र ही सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा उसे मल्टी जिम बनाया जाये। ताकि नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों अन्यत्र अभ्यास करने न जाना पड़े।

2. ⁠वेकोलि के सभी क्षेत्रों में एक मल्टीजिम बनाया जाए।

3. ⁠उपक्षेत्र एवं इकाई स्तर पर जहाँ जिम है लेकिन व्यायाम के सामान की कमी है, वहाँ सामान उपलब्ध कराया जाए।

4. ⁠उपक्षेत्र या इकाई स्तर पर जिम की आवश्यकता व माँग होने पर, वहाँ जिम (व्यायामशाला) का निर्माण किया जाए। और सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराए जाएं।

उपरोक्त सभी मुद्दों पर निदेशक (मा.सं.) हेमंत पाण्डे ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए विशेषतः सावनेर उपक्षेत्र के जिम में अभ्यास हेतु तत्काल सभी सामाग्री उपलब्ध करा उसे मल्टी जिम बनाने अपने अधीनस्थ अधिकारी को आदेशित किया। अन्य क्षेत्रों में जिम (व्यायामशालाओं) की स्थिति-परिस्थिति की जानकारी सभी क्षेत्रों से मँगवाने निर्देशित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL-SEFI बैठक स्थगित, PRP का बढ़ा इंतजार, अब 4 को ED इंटरव्यू, पात्र हैं 115 CGM
Next: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL MTI और IIM Jammu ने किया MoU साइन, ये है तैयारी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.