Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की महिलाओं के हाथ में अब स्टोर यूनिट, सपना इक्का बनीं मुखिया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Coal India: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की महिलाओं के हाथ में अब स्टोर यूनिट, सपना इक्का बनीं मुखिया

Azmat ali 04/10/2025 1 minute read
Coal India Now the Store Unit of South Eastern Coalfields Limited is in the Hands of Women Sapna Ikka has become the in-charge (1)

सीडब्ल्यूएस कोरबा, एसईसीएल का एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप है। इस स्टोर यूनिट में कुल आठ महिला अधिकारी कर्मचारी पदस्थ हैं।

  • एसईसीएल, सीडब्लयूएस कोरबा में कोल इंडिया की प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित स्टोर यूनिट का शुभारंभ।

सूचनाजी न्यूज, कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में शनिवार को कोल इंडिया का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा, जब प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित सीडब्लयूएस कोरबा में सेंट्रल स्टोर फॉर स्पेयर पार्ट्स सप्लाई एंड मैनेजमेंट का शुभारंभ किया गया। यह पहल कोयला उद्योग में महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल में उनकी बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने फीता काटकर स्टोर यूनिट का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों का स्वागत शॉल, श्रीफल और बुके भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/योजना परियोजना) आर.सी. महापात्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि “यह कदम एक बड़े बदलाव की शुरुआत है। पहले हमने बिलासपुर के वसंत विहार में कोल इंडिया का प्रथम महिला चिकित्सालय शुरू किया था, और अब कोरबा में महिलाओं द्वारा संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट की शुरुआत की गई है।

यह पहल न केवल महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी बल्कि संगठन को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी।” सीडब्ल्यूएस कोरबा, एसईसीएल का एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप है, और यहां महिलाओं की सक्रिय भूमिका आने वाले समय में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। इस स्टोर यूनिट में कुल आठ महिला अधिकारी कर्मचारी पदस्थ किए गए हैं। वहीं सपना इक्का-वरिष्ठ प्रबंधक (ई एंड एम ) को स्टोर मैनेजर बनाया गया है। इक्का आईआईटी आईएसएम से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं।

उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं इस नए भूमिका को पाकर बेहत उत्साहित हूँ और इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्रक्रिया को और सरलीकृत करने की दिशा में काम करना चाहूँगी । इस स्टोर में आधुनिक एसएपी सिस्टम के ज़रिए रिकॉर्ड का रखरखाव किया जाता है।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक वर्कशॉप जीके द्विवेदी द्वारा वहीं धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ ऑफिसर एचआर बलराम टंडन द्वारा किया गया। संचालन और समन्वय एसईसीएल, सीडब्ल्यूएस कोरबा द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: एसएमएस 3 के कर्मचारियों-अधिकारियों ने गांधी जी की बातों को अपनाया, फिर चल पड़े…
Next: BSP OA Executive Committee Election: उपाध्यक्ष, सचिव और सेफी नॉमिनी के लिए 11 को मतदान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.