
- आई.ओ.सी.एल तथा वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्फोटकों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
सूचनाजी न्यूज, नागपुर। बीरभूम कोयला खदान (Birbhum Coal Mines) हादसे से कोल इंडिया (Coal India) ने सबक लिया है। बारूद की गाड़ी में धमाका, 500 मीटर दूर तक लाश के टुकड़े बिखरे थे। 7 मजदूर की मौत ने कोहराम मचाया था। हादसे का कारण लापरवाही पूर्वक विस्फोटकों का परिवहन करना था। इस तरह की घटनाएं दोबारा कहीं न होने पर पाए, इसके लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (Western Coalfields Limited) के उमरेड क्षेत्र द्वारा डी.जी.एम.एस नागपुर क्षेत्र 1, पश्चिमी क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में खुली खदानों में विस्फोटकों के सुरक्षित भंडारण, परिवहन, उपयोग और हैंडलिंग पर सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती
विजय पाटिल, डी.डी.एम.एस (मैकेनिकल), प्रकाश बी.डी.डी.एम.एस (खनन), गौरव लड्ढा डी.डी.एम.एस (इलेक्ट्रिकल) ने विस्फोटकों के सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर सत्र लिए। अतिथि गणों द्वारा उमरेड क्षेत्र की सभी खदानों में विस्फोटक मैगजीन और फील्ड निरीक्षण भी किया गया।
कार्यशाला में डी.जी.एम.एस अधिकारी, आई.एस.ओ अधिकारी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, महाप्रबंधक संचालन, सभी उप क्षेत्रीय प्रबंधक, खान प्रबंधक, सुरक्षा अधिकारी, ब्लास्टिंग अधिकारी, ब्लास्टिंग क्रूमैन, सभी एच.ओ.ई प्रतिनिधि और आई.ओ.सी.एल की टीम ने भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी
आई.ओ.सी.एल (IOCL) तथा वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (Western Coalfields Limited) द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्फोटकों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डी.जी.एम.एस अधिकारियों तथा उमरेड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मुहम्मद साबिर द्वारा महत्वपूर्ण टिप्पणियां और सलाह दी गईं।
ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी