Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के T&D अफसरों को इंटक नेताओं ने घेरा, ये रही बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के T&D अफसरों को इंटक नेताओं ने घेरा, ये रही बात

Azmat ali 25/03/2026 1 minute read
INTUC leaders Surrounded the Officers of Bhilai Steel Plant this is the Matter

वर्क स्टेशन पर रेस्ट रूम का निर्माण, शौचालयों की नियमित सफाई व्यवस्था और कांट्रैक्ट वर्करों की 20 प्रतिशत कटौती बंद करने की मांग।

  • टीएंडडी विभाग में INTUC की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रबंधन संग पहली बैठक। समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी विभाग में इंटक यूनियन (INTUC) की नवगठित कार्यकारिणी की पहली औपचारिक बैठक 25 मार्च 2026 को महाप्रबंधक प्रभारी गोपनाथ मलिक के साथ आयोजित की गई। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के बीच विभाग की उपलब्धियों और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में महाप्रबंधक (LRS & WRS) मनोज कुमार प्रसाद, महाप्रबंधक (प्रचालन) रिनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक (बाह्य, वाणिज्य एवं ट्रॉमस) जितेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी प्रोजेक्ट) जॉन मिंज, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) डॉ. उपेन्द्र शर्मा और श्रम अधिकारी साज़िद हुसैन खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महासचिव संजय साहू के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने नई कार्यकारिणी की सूची महाप्रबंधक प्रभारी को सौंपते हुए पदाधिकारियों का परिचय कराया। इस दौरान टी एंड डी विभाग की उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न जमीनी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

महाप्रबंधक प्रभारी गोपनाथ मलिक ने विभाग की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों को क्रमवार प्रस्तुत करते हुए सुरक्षा और हाउसकीपिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में जिन प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई, उनमें वर्क स्टेशन पर रेस्ट रूम का निर्माण, शौचालयों की नियमित सफाई व्यवस्था और कांट्रैक्ट वर्करों की 20 प्रतिशत कटौती की समस्या का शीघ्र निराकरण शामिल है।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, अतिरिक्त महासचिव शिव शंकर सिंह, उपमहासचिव के. रमण मूर्ति, सचिव भवानी लाल देवांगन, राजेश सिसोदिया सहित कार्यकारिणी सदस्य सूर्य भास्कर भारती, चंदन सिंह बरवाल, नसीमुद्दीन, रंजीत सिंह, अरविंद प्रताप सिंह और रामाज्ञा यादव भी उपस्थित रहे। बैठक को सकारात्मक और समाधानमुखी बताते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासन जल्द धरातल पर नजर आएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: इंटक RSP ने डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह को झकझोरा, वेतन समझौता, एरियर, बोनस, ग्रेच्युटी सबकुछ अटका, गुस्से में कर्मचारी
Next: ड्यूटी जाते समय BSP कर्मी सड़क हादसे में घायल, हेलमेट ने बचाई जान, एंबुलेंस से पहले घर वाले पहुंचे, ले गए अस्पताल

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.