Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Western Coalfields Limited शुरू करने जा रहा बंद भूमिगत खदान, जानिए कितना होगा कोयला उत्पादन
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Western Coalfields Limited शुरू करने जा रहा बंद भूमिगत खदान, जानिए कितना होगा कोयला उत्पादन

10/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Western-Coalfields-Limited-is-going-to-restart-closed-underground-mine-know-how-much-coal-production-will-happen
  • इसके पूर्व वलनी भूमिगत खदान का भी इस प्रकार का अनुबंध किया गया था। इस खदान में 25 वर्षों में प्रस्तावित कुल कोयला उत्पादन 6.55 मिलियन टन होगा।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड-वेकोलि निरंतर कार्यशील रहता है। इस दिशा में वेकोलि द्वारा अब एक और महत्वपूर्ण कदम लिया गया है।

नागपुर क्षेत्र की एबी इनक्लाइन भूमिगत खदान के कार्य-प्रारंभ, पुनर्वास, विकास एवं संचालन करने हेतु वेकोलि द्वारा श्री अमरनाथ मिनरल प्रा. लिमिटेड (In Consortium with S R Remedial Services Pvt. Limited & Chandra Coal Private Limited) को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी किया गया है। यह अनुबंध 25 वर्षों के लिए किया गया।

यह अनुबंध रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर किया गया है। यह, इस प्रकार का वेकोलि का दूसरा अनुबंध है। इसके पूर्व वलनी भूमिगत खदान का भी इस प्रकार का अनुबंध किया गया था। इस खदान में 25 वर्षों में प्रस्तावित कुल कोयला उत्पादन 6.55 मिलियन टन होगा।

सोमवार को वेकोलि मुख्यालय में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने एलओए अमरनाथ मिनरल प्रा. लिमिटेड के शैलेंद्र कैलाशचंद्र अग्रवाल, नरेंदर सिंह एवं भूपिन्दर सिंह कोहली को सौंपा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस खदान में जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा और यह खदान राष्ट्र की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।

इस अवसर पर वेकोलि के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एके सिंह, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव तरुण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सीएमसी) एपी सिंह एवं मुख्य प्रबंधक (खनन) संजय भट, विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हाउस लीज: BSP के पास रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए आवेदन आने शुरू, Bhilai नगर निगम का चलेगा सिक्का, Bank अब देंगे लोन, बिजली बिल हॉफ का होगा अधिकार…!
Next: SAIL हाउस लीज: रजिस्ट्री की प्रक्रिया पढ़ें सबसे पहले Suchnaji.com पर

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.