स्मृति चिन्ह उन कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य नहीं है, जो इस्तीफे या बर्खास्तगी के कारण अलग हो गए हैं।
सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। National Mineral Development Corporation (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) यानी एनएमडीसी ने कई चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अपना असाधारण प्रदर्शन जारी रखा है। इन उलब्धियों को यादगार बनाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की घोषणा कर दी गई है। 21 हजार रुपए तक का उपहार कार्मिकों को दिया जाएगा। प्रबंधन ने इसका एलान कर दिया है। खदान और एनएमडीसी मुख्यालय में कार्यरत कार्मिक इसका लाभ लेंगे।
ये खबर भी पढ़ें SAIL हाउस लीज पर ये बड़ी खबर, हो जाइए सावधान, पावर ऑफ अटॉर्नी से मकान लिए, अब फंसे
सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना करते हुए, प्रबंधन ने विशेष स्मृति चिन्ह के वितरण की घोषणा की है। प्रधान कार्यालय के साथ-साथ उत्पादन परियोजनाओं (किरंदुल/बचेली/डोनिमलाई) के सभी कर्मचारियों के लिए 21,000 रुपए का उपहार दिया जाएगा।
यह स्मृति चिन्ह 31.03.2023 को नियमित वेतनमान में उपरोक्त उल्लिखित परियोजनाओं और प्रधान कार्यालय की भूमिकाओं पर सभी कर्मचारियों और श्रमिकों/जेओएस/कार्यकारी प्रशिक्षुओं को भी स्वीकार्य होगा।
यह स्मृति चिन्ह उपरोक्त परियोजनाओं और प्रधान कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए भी स्वीकार्य है और जो सेवानिवृत्ति, स्थायी विकलांगता या मृत्यु के कारण 01.01.2023 से 31.03.2023 के बीच की अवधि के दौरान अलग हो गए हैं। हालांकि, उपरोक्त स्मृति चिन्ह उन कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य नहीं है, जो इस्तीफे या बर्खास्तगी के कारण अलग हो गए हैं। स्मृति चिन्ह स्थानीय स्तर पर खरीदा जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें BSP पॉवर ज़ोन के अधिकारी और कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित
दूसरी ओर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों को स्वर्ण जयंती के उपलब्ध में डीनर सेट बतौर उपहार बांटा जा चुका है। उत्पादन को लेकर एनएमडीसी जैसा उपहार आदि नहीं दिए गए हैं। वहीं, प्लांट स्तर पर कुछ न कुछ उपहार दिए जाते हैं। बोकारो स्टील प्लांट में पिछले दिनों दीवार घड़ी दी गई थी। इसी तरह भिलाई स्टील प्लांट में चांदी का सिक्का सहित कई छोटे-छोटे उपहार अलग-अलग विभागों में बांटे गए थे।













