Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP में हादसा न बाबा न: चलती गाड़ी मोबाइल हाथ लगाहु, त जिनगी ल गंवाहु…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में हादसा न बाबा न: चलती गाड़ी मोबाइल हाथ लगाहु, त जिनगी ल गंवाहु…

Azmat ali 26/11/2025 (Last updated: 26/11/2025) 1 minute read
Contract Laborers of BSP SP 2 Staged a Play and Gave the Mantra of Road Safety

भिलाई स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स राकेश कुमार की नजरों के सामने नाटक का मंचन। लापरवाही की झलक दिखी हादसे में।

  • एसपी-2 के ठेका मजदूरों ने नाटक का मंचन कर सड़क सुरक्षा का मंत्र दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के एसपी 3 में हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई थी। इस तरह का हादसा दोबारा प्लांट में न होने पाए, इस पर फोकस किया गया है।

मजदूरों को खासतौर से जागरूक किया जा रहा। एसपी-2 में ईडी वर्क्स राकेश कुमार की मौजूदगी में एक नाटक का मंचन मजदूरों ने किया। सेफ्टी को लेकर घर से प्लांट तक के माहौल की झलक पेश कर दी। छोटी सी लापरवाही की वजह से जान से हाथ धोने तक का मंजर पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ी में संवाद ने सबको आकर्षित किया। हादसे को लेकर परिवार में आशंका जाहिर की गई और मां, पत्नी, पिता और बेटा ड्यूटी जाने से रोकते हैं, लेकिन, मजदूर जिद में प्लांट जाता है। पर, वापस उसकी लाश आती है, क्योंकि फोन पर बात करते हुए वह जाता है और हाइवा की चपेट में आ जाता है। इस नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि कुछ भी हो जाए, लापरवाही नहीं बरतनी है। फोन पर बात करते हुए ड्राइव नहीं करना है।

सड़क सुरक्षा पर आधारित छत्तीसगढ़ी में नुक्कड़ नाटक का शीर्षक “सड़क सुरक्षा, ज़िनगी के रक्षा” था। कुछ ऐसे डायलॉग थे, जिसके शब्द लोगों के दिल-ओ-दिमाग़ में छा गए। जैसे-1. मत कर तै ग़ुमान ग, सुरक्षा के सबो मंत्र मान ग। 2. सुरक्षित होही हमर पालनहार, तभे होही ज़िन्दगी के उद्धार। 3. मां जनम देथे एक बार, सुरक्षा जन्म देथे बार-बार। चलती गाडी मोबाइल हाथ लगाहु, त जिनगी ल गँवाहु…।

नाटक के दौरान ठेका मजदूर प्रीतम का भरे पूरे परिवार, मां, पिता, बच्चे का दर्द बयां किया गया। नाटक का निर्देशन डिप्टी मैनेजर उत्तम मंडावी-इलेक्ट्रिकल ने किया। नाटक में मुख्य किरदार ठेका मजदूर गोपाल, कोमल, विष्णु सिन्हा, कुलेश्वर, गजरू, रंजीत मिंज, नीलम, खीमा बाई ने निभाया।

भिलाई इस्पात संयंत्र में विगत दिनों हुए आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओ को संज्ञान में लेकर सिंटर संयंत्र 2 के कर्मचारियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की पहल विभागाध्यक्ष  जगेद्र कुमार ने और दुर्घटना ना हो उसके लिए लोगों में सड़क पर आवागमन के समय यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड नाटक” सड़क पर ध्यान” का मंचन विभाग के सभागार में कराया।

उपस्थित कार्मिकों के समक्ष विभाग के कलाकारों द्वारा  नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए फिल्मी गीत और छत्तीसगढ़ी बोली का भरपूर प्रयोग करते हुए लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति एक अच्छा संदेश देने का प्रयास है। इसमें सबसे खास बात यह है कि अधिकतर कलाकार जमीनी स्तर के संविदा कर्मी थे।

यह नाटक  राकेश कुमार (अधिशासी निदेशक संकार्य), तापस दास गुप्ता (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी,लौह) के विशिष्ट आतिथ्य व  जगेन्द्र कुमार, (विभाग प्रमुख,सिंटर संयंत्र-2) के समक्ष हुआ। सभी उच्च अधिकारियों ने नुक्कड़ नाटक की भुरी भुरी प्रसंशा करते हुए सराहा और अधिशासी निदेशक संकार्य ने ऐसे कार्यक्रम को पुरे संयंत्र में कराएं जाने के लिए प्रेरित करते हुए विभागाध्यक्ष जगेन्द्र कुमार की प्रसंशा अपने शब्दों में की एवं सिंटर संयंत्र-2 के समस्त कार्मिकों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता देखकर अपनी खुशी जताई।

इस नुक्कड़ नाटक में सिंटर संयंत्र 2 एवं 3 के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों एवं ठेका कर्मचारी भारी संख्या मे उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम के अन्त में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित अधिशासी निदेशक संकार्य के कर-कमलों द्वारा वितरित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष जगेन्द्र कुमार के द्वारा दिया गया। विभागाध्यक्ष अध्यक्ष ने यह कहा कि हम अपने संयंत्र सुरक्षा के प्रति कभी भी कोताही नहीं बरतेंगे चाहे सड़क से संबंधित सुरक्षा हो या संयंत्र से संबंधित ।

 

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: मोदी सरकार के लेबर कोड का संयुक्त यूनियनों ने की अवज्ञा, जलाई प्रतियां
Next: भिलाई स्टील प्लांट से नवंबर में रिटायर हो रहे 13 अधिकारी, ये है नाम, BSP OA दे रहा विदाई

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.