Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 60 साल में ही रिटायर होंगे ठेका श्रमिक, HSLT लेबर पाएंगे पेंशन, BSP श्रमिकों का हक 494 रुपए, मजदूरी मिल रही 403 रुपए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

60 साल में ही रिटायर होंगे ठेका श्रमिक, HSLT लेबर पाएंगे पेंशन, BSP श्रमिकों का हक 494 रुपए, मजदूरी मिल रही 403 रुपए

02/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Contract-workers-will-retire-at-the-age-of-60-HSLT-labor-will-get-pension-BSP-workers-wages-are-Rs-403-central-salary-is-Rs-494
  • राज्य सरकार में अकुशल श्रमिक को 403 रुपए मिलता है, जबकि केंद्रीय न्यूनतम वेतन 494 रुपए प्रति दिन है। छत्तीसगढ़ में ही एनटीपीसी कोरबा में केंद्रीय न्यूनतम वेतन दिया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक ने महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन ठाकुर के साथ बैठक की। ज्ञापन सौंपा। भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों का 60 वर्ष से पूर्व सेवानिवृत्त होने की समस्या को प्रबंधन को अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension पर बड़ी खबर, EPFO ने जारी किया पेंशन फॉर्मूला

अध्यक्ष संजय साहू का कहना है कि ठेका श्रमिकों की उम्र अगर 59 साल है या 58 साल 6 महीना हो गई है एवं ठेका 2 साल का है, तो उनका कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण से गेट पास नहीं बनता। जिसे इंटक यूनियन ने प्रबंधन को अवगत कराया था। महाप्रबंधक जेएन ठाकुर एवं उनकी टीम ने इस समस्या पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इसमें सुधार करवाया गया। अब भिलाई इस्पात संयंत्र में सभी ठेका श्रमिकों 60 वर्ष की उम्र तक गेट पास बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दुल्हन 5 जून तक करे आवेदन, बैंक से मिलेगा 21 हजार, इसी महीने हाथ होंगे पीले

एचएसएलटी ठेका श्रमिकों के केवाईसी में होगा सुधार, मिलेगी पेंशन की राशि

महाप्रबंधक जेएन ठाकुर ने बैठक में बताया कि सभी एचएसएलटी ठेका श्रमिकों के केवाईसी में सुधार के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है, जो ठेका श्रमिक सेवानिवृत्त हो गए हैं या जो कार्यरत हैं। उन सभी श्रमिकों को केवाईसी में सुधार किया जाएगा। सभी एचएसएलटी श्रमिक अपने दस्तावेज सहित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मचारियों को 650 स्क्वायर फीट तक के आवास मिलेंगे लाइसेंस पर, INTUC की मांग पर कवायद शुरू

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय साहू ने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि यूनियन एचएसएलसी ठेका श्रमिकों के दस्तावेज में सुधार कर केवाईसी को पूर्ण कराने में पूरा सहयोग करेगी, जिससे कि एचएसएसटी ठेका श्रमिकों को पेंशन प्राप्त हो सकेगा।

केंद्रीय न्यूनतम वेतन के लिए निदेशक प्रभारी के नाम ज्ञापन

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक ने मांग की है कि बीएसपी में ठेका श्रमिकों को मिलने वाले राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाता है, जबकि भिलाई इस्पात संयंत्र केंद्र सरकार का उपक्रम है। यह केंद्रीय श्रम आयुक्त के अंतर्गत आता है और लेबर लाइसेंस भी केंद्रीय श्रम आयुक्त के कार्यालय से लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant के इस्पात भवन में भीषण आग, पीएफ रिकॉर्ड…

वेतन से संबंधित शिकायत भी केंद्रीय श्रम आयुक्त कार्यालय में की जाती है। राज्य सरकार में अकुशल श्रमिक को 403 रुपए मिलता है, जबकि केंद्रीय न्यूनतम वेतन 494 रुपए प्रति दिन है। छत्तीसगढ़ में ही एनटीपीसी कोरबा में केंद्रीय न्यूनतम वेतन दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Chairman Amarendu Prakash: बीजीएच में मरीजों और सेक्टर-3 में खिलाड़ियों को दे गए स्टील क्लब व रिक्रिएशन सेंटर की सौगात

भिलाई इस्पात संयंत्र में भी सभी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका प्रकोष्ठ उप महाप्रबंधक विकास चंद्रा, प्रबंधक निवेश विजयन, स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension पर बड़ी खबर, EPFO ने जारी किया पेंशन फॉर्मूला
Next: Bhilai Steel Plant के वर्क्स एरिया के बाद अब Bhilai Township में GM IR का छापा, नहीं मिलती वेतन पर्ची, मजदूरों से खुला एक और राज

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.