Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ठेकेदार ईडी वर्क्स से मिले, मजदूरों को दें बीएसपी आवास, सेक्टर 9 में इलाज, बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ठेकेदार ईडी वर्क्स से मिले, मजदूरों को दें बीएसपी आवास, सेक्टर 9 में इलाज, बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 06/07/2025
Contractor met ED Works workers demanded BSP housing treatment in Sector 9 anger over biometric

ठेकेदारों ने कहा-संगठित संगठन पर विभिन्न प्रकार की अनिवार्यता लागू कर प्रबंधन केवल श्रमिकों को परेशान कर रहा है।

वेलफेयर सोसायटी में पंजीकृत ठेका श्रमिकों की संख्या लगभग 27000 है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों और कांट्रेक्टर की समस्याओं को लेकर ईडी वर्क्स राकेश कुमार के साथ एक अहम बैठक हुई। ठेकेदारों ने समस्याओं का पिटारा खोला। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार से संयंत्र भवन सभागार में भिलाई इस्पात सयंत्र कॉन्ट्रैक्टर्स एंड लेबर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारीयो की एक बैठक अध्यक्ष सीजू एन्थोनी के नेतृत्व में हुई।

ठेकेदारों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराते हुए कहा कि श्रमिकों के दैनिक वेतन भुगतान की दर राज्य शासन के द्वारा निर्धारित दर पर की जा रही है, जबकि संयंत्र में कार्यरत समस्त ठेकेदारों को केंद्रीय सरकार के श्रमिक नियमों का पालन करना पड़ता है।

इसके कारण ठेका श्रमिकों को प्रति माह हजारों रुपए की हानि हो रही है। वेलफेयर सोसायटी में पंजीकृत ठेका श्रमिकों की संख्या लगभग 27000 है। प्रीमियम अदायगी सोसायटी द्वारा किया जा रहा है, जिन पर भिलाई संयंत्र का अधिकतम उत्पादन निर्भर है।

ऐसे संगठित संगठन पर विभिन्न प्रकार की अनिवार्यता लागू कर प्रबंधन केवल श्रमिकों को परेशान कर रहा है। जबकि सुविधाओं के नाम पर प्रबंधन कन्नी काट लेता है, जबकि संयंत्र के टाउनशिप में हजारों की संख्या मे रिक्त आवास है, रिक्त आवासों को ठेका श्रमिक को आवंटित किए जाने की मांग की गई है। बीएसपी के अस्पतालों में ईएसआई कार्ड से चिकित्सा सुविधा प्रदान कर बेहतर चिकित्सा के विकल्प देने की मांग प्रतिनिधि मंडल ने की।

ज्ञातव्य हो कि सोसाइटी द्वारा प्रति श्रमिक 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया गया है, जिसका प्रीमियम का भुगतान सोसायटी द्वारा किया जाता है। दुर्घटना की स्थिति मे ठेका श्रमिकों के परिवार के लिए यह बीमा राशि संजीवनी का काम करती है।

सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रबंधन के बायोमीट्रिक पद्धति से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने का नियम वर्तमान मे चल रहे कार्यों की निविदा की शर्तों में नहीं है। ईडी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया कि रेट कॉन्ट्रैक्ट के क्रियान्वयन से सभी पंजीकृत ठेकेदारों को कार्य करने के समान अवसर मिलते रहेंगे।

वही, निविदा कार्यों में अंतिम भुगतान के लिए एनडीसी की जटिल उलझाऊ प्रक्रिया से भी ईडी को अवगत कराया गया। उन्होंने इस पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि नित नए प्रयोग से कार्य करने में व्यहवारिक बाधा हो रही है, जिसमे बायोमेट्रिक पद्धति प्रमुख है।

इस कारण श्रमिकों में असंतोष उपज रहा है, जिससे भिलाई की आद्योगिक शांति को भंग होने की आशंका बढ़ गई है। पूर्व में भिलाई इस्पात संयन्त्र के नियमित कर्मचारीयों एवं श्रमिक संगठनों ने भी बायोमेट्रिक प्रणाली का विरोध किया था।
प्रबंधन कदापि ऐसे निर्णय ना ले, जिससे श्रमिकों में कोई असंतोष उपजे।

यदि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन श्रमिक हित के लिए एक कदम आगे बढ़ाता है तो सोसायटी चार कदम आगे रहेगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एन्थोनी, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, महामंत्री हितेश भाई पटेल, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, नवीन सिंह, सचिव राजेश अग्रवाल, संयन्त्र के अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी से चिढ़े कर्मचारी, लेबर कोड, एरियर, बोनस, ग्रेच्युटी, हायर पेंशन पर 9 जुलाई को हड़ताल
Next: या हुसैन अलविदा: गम-ए-हुसैन में रोज़ा, ताज़िया, मातम, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने ये कहा…

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.