Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • या हुसैन अलविदा: गम-ए-हुसैन में रोज़ा, ताज़िया, मातम, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

या हुसैन अलविदा: गम-ए-हुसैन में रोज़ा, ताज़िया, मातम, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने ये कहा…

Azmat ali 06/07/2025 1 minute read
Ya Hussain Alvida Roza Tazia Matam in the grief of Hussain PM Modi Rahul Gandhi said this

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-हजरत इमाम हुसैन (एएस) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।

  • शहर से गांव तक इमाम चौक से ताजिया का जुलूस निकाला गया।
  • जंग को याद करते हुए युद्ध कौशल का प्रदर्शन भी किया गया।
  • मस्जिद और मदरसों में कर्बला और शहादत के वाक्यात पर जलसा हुआ।

अज़मत अली, भिलाई। पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्ल. के नवासे इमाम हुसैन और उनके कुनबे के 72 साथियों की शहादत का गम एक बार फिर ताज़ा हो गया। इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम की 10वीं तारीख को शहादत हुई थी, उसी की याद में आज दुनिया भर में लोग गमगीन हैं। गम-ए-इज़हार का तरीका अलग-अलग दिखा। लोगों ने रोज़ा रखा।

कुरआन की तिलावत की जा रही। ज़िक्र-ए-कर्बला हो रहा। ताज़िया का जुलूस निकाला गया। शिया समुदाय मातम से गम-ए-हुसैन का इज़हार कर रहा। शहर से गांव तक इमाम चौक से ताजिया का जुलूस निकाला गया। जंग को याद करते हुए युद्ध कौशल का प्रदर्शन भी किया गया। मस्जिद और मदरसों में कर्बला और शहादत के वाक्यात पर जलसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

वहीं, इज़राइल से सीजफायर के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई (Ali Khamenei) मजलिस में शामिल हुए। आशूरा के मौके पर वह सामने आए और इमाम हुसैन की याद में गम जाहिर किया। सुप्रीम लीडर को अपने बीच पाकर ईरानी नारेबाजी करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें: जब दृष्टि छिनी, तब दृष्टिकोण ने राह बनाई, बीएसपी कर्मी सौरभ वार्ष्णेय बने नज़ीर

दूसरी ओर मोहर्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सामने आए। पीएम मोदी ने कहा-हजरत इमाम हुसैन (एएस) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसी तरह लोकसभा में नेता प्रतिक्षत Rahul Gandhi ने एक्स पर लिखा-आज मुहर्रम के दिन हमें हज़रत इमाम हुसैन जी के बताए हुए उस रास्ते पर चलने का प्रण लेना चाहिए, जो संघर्ष, बलिदान और समर्पण से होकर हमें मानवता, शांति और एकता की ओर ले जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ठेकेदार ईडी वर्क्स से मिले, मजदूरों को दें बीएसपी आवास, सेक्टर 9 में इलाज, बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा
Next: 9 जुलाई 2025 को 20 करोड़ मज़दूर, किसान करेंगे हड़ताल, 8 को मशाल जुलूस, कैंडिल मार्च

Related Stories

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.