Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ठेकेदार कर रहे वेतन से उगाही, धांधली, BSP मजदूर उतरे सड़क पर, जमकर नारेबाजी, मांगा त्योहार पूर्व बोनस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ठेकेदार कर रहे वेतन से उगाही, धांधली, BSP मजदूर उतरे सड़क पर, जमकर नारेबाजी, मांगा त्योहार पूर्व बोनस

Azmat ali 30/09/2025 1 minute read
Contractors are Extorting money from Wages BSP Workers raised Slogans and Demanded pre-Festival Bonus

त्योहार से पहले बोनस भुगतान के लिए भिलाई स्टील प्लांट के मुर्गा चौक पर दहाड़े मजदूर। प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।

  • त्योहार पूर्व मजदूरों के खाते में बोनस भुगतान नहीं होने पर पर्व के दिन ही मजदूर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र में ठेका मजदूरों को नियमित कर्मियों के बराबर एवं त्योहार पूर्व बोनस भुगतान की मांग की जा रही है। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा वेतन से उगाही और धांधली आदि मांगों को लेकर भारी संख्या में मजदूर सड़क पर उतरे। ठेका मजदूरों ने हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन के बैनर तले हल्ला बोला।

बीएसपी के मुर्गा चौक पर लगभग 2 घंटे तक किए गए प्रदर्शन में त्योहार पूर्व बोनस सहित ठेकेदारों के द्वारा वेतन मे उगाही, बोनस में धांधली, अनियमित वेतन भुगतान पर आक्रोशित मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की।

नियम का हवाला देने वाले ठेकेदार होशियार-सोनी

महासचिव योगेश सोनी ने कहा कि बोनस भुगतान अधिनियम 1965 का हवाला देकर त्योहार गुजर जाने के बाद आधा बोनस भुगतान करने वाले बोनस में धांधली, फर्जी दस्तावेज जमा करने वाले, कम बोनस भुगतान करना, बोनस भुगतान के पश्चात भुगतान का आधा पैसा वापस मांगने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। संगठन ने तय किया है कि श्रमिकों की शिकायत मिलने पर ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ प्रशासन, प्रबंधन और विजलेंस तक शिकायत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-SEFI बैठक स्थगित, PRP का बढ़ा इंतजार, अब 4 को ED इंटरव्यू, पात्र हैं 115 CGM

आईआर के महाप्रबंधक को बोनस सहित अन्य विषयों पर मांग पत्र सौंपा, पढ़ें बिंदुवार

-त्योहार पूर्व हर हाल में ठेका श्रमिकों के खाते में बोनस भुगतान किया जाए।
-उत्पादन और मुनाफे में बराबर की भागीदारी निभाने वाले ठेका श्रमिकों को बिना भेद भाव नियमित कर्मियों के बराबर 29500 बोनस भुगतान किया जाए।
-बोनस अधिनियन के तहत 8.33% न्यूनतम बोनस एवं 20% अधिकतम बोनस दिया जा सकता है तो नियमित कर्मियों के बराबर की भागीदारी करने वाले ठेका श्रमिकों को 8.33% ही न्यूनतम बोनस क्यों?
-ठेकेदार जो करोडो का मुनाफा अर्जित कर रहें, अर्जित मुनाफे से ठेका मजदूरों को अधिकतम बोनस भुगतान किया जाए।
-बोनस भुगतान,वेतन भुगतान के पश्चात ठेकेदार द्वारा दबाव पूर्वक़ उगाही पर रोक लगाई जाए।
-BAMS बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को कढ़ाई से लागू किया जाए।
-बोनस भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही की जाए।
-बोनस भुगतान के पश्चात संगठन को डाटा उपलब्ध कराया जाए, ताकी श्रमिकों से बोनस भुगतान संभधित शिकायत पर उचित कार्यवाही की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल BSL एक्सीडेंट पर GM सस्पेंड, झुलसे हैं 3 मजदूर

मांग पत्र सौंपने के दौरान प्रबंधन ने कहा…

ठेका प्रकोष्ठ के अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि 6 सितंबर को बोनस भुगतान हेतु जारी परिपत्र में 10अक्टूबर तक सभी ठेकेदारों द्वारा बोनस भुगतान किये जाने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। बोनस भुगतान पर तमाम विभाग के ठेका प्रचालन अधिकारी को नजर रखने कहा गया। इस बार प्रबंधन भी त्योहार पूर्व बोनस भुगतान पर गंभीर है और प्रयासरत है कि ठेका मजदूरों को त्योहार पूर्व बोनस भुगतान हो जाए।

बोनस भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रबंधन ने यह भी कहा वेतन से उगाही अपराध है। इस पर प्रशासन के सहयोग से रोका जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

बोनस भुगतान नहीं हुआ तों त्योहार के दिन ठेका मजदूर उतरेंगे सड़क पर

अध्यक्ष शांतनु मरकाम ने बताया कि संगठन ने हर हाल में ठेका मजदूरों को त्योहार पूर्व बोनस भुगतान कराने का दबाव बनाया है। त्योहार पूर्व मजदूरों के खाते में बोनस भुगतान नहीं होने पर पर्व के दिन ही मजदूर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष शांतनु मरकाम, उपाध्यक्ष यूएस पूरमे, तुहेन्द्र विकास, नागेश्वर, सोमेश सहायक महासचिव संतोषी, वाय वेंकट सुबलू, मिना विश्वकर्मा, सबीना सहित विभिन्न विभागों से मजदूर शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 12 महीने पहले खत्म हो चुकी मान्यता, यूनियन चुनाव में ढिलाई, CITU ने आवाज़ लगाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL MTI और IIM Jammu ने किया MoU साइन, ये है तैयारी
Next: दोबारा न होने पाए BSL में हादसा, आइए सब मिलकर चेक करें कार्य क्षेत्र सुरक्षित है या नहीं…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.