Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Corona Update: सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचे कोरोना के मरीज, पढ़िए क्यों 2 मरीजों ने मचाया हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Corona Update: सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचे कोरोना के मरीज, पढ़िए क्यों 2 मरीजों ने मचाया हड़कंप

12/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Corona-update-Corona-patients-reached-Sector-9-hospital-read-why-2-patients-created-a-stir-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में एक एम्बुलेंस अचानक इमरजेंसी गेट पर आ खड़ी हुई। दो पीपीई किट पहने कर्मचारियों ने मरीज को एम्बुलेंस से बाहर निकाला।

मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे स्ट्रेचर द्वारा आकस्मिक आपात स्थिति के एक कक्ष में बीपी, ऑक्सीजन लेवल, फेफड़ों में संक्रमण का स्तर, पल्स, शुगर और अन्य जांच कर फ्लू क्लिनिक भेजा गया। जहां कोविड-19 लैब के एक काउन्टर में मरीज का विवरण लिया गया और सैम्पल कलेक्शन एरिया काउन्टर में कोविद जांच के लिए सैम्पल कलेक्ट किया गया। घबराइए मत, यह सब मॉक ड्रिल था, जो अस्पताल प्रबंधन ने किया। मकसद यह था कि अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया जा सके।

प्राथमिक जांच के बाद उन्हें काउंसलिंग रूम में ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मरीज से और उनके परिजनों से आवश्यक पूछताछ की गई। जैसे वैक्सीनेशन हुआ या नहीं, हाल ही में कोई यात्रा की गई या नहीं तथा पुनः उनकी जांच के बाद बताया गया कि उन्हें होम आइसोलेशन की जरूरत है या नहीं। इसी दौरान एक दूसरा मरीज आया, जिसकी उक्त प्रक्रिया से ही जांच किया गया। जांच से उसकी स्थिति सामान्य थी, जिसके बाद उसे होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया।

चूंकि पहले मरीज की हालत गंभीर थी, उन्हें गहन देखभाल इकाई के वेंटिलेटर और अन्य जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर उनका उपचार शुरू किया गया। साथ ही चिकित्सालय में अन्य मरीजों की भी जांच हुई और यह पाया गया कि यदि कोई मरीज गंभीर हालत में नहीं है तो आकस्मिक आपातकाल (कैजुअल्टी इमरजेंसी) में ही बने “कोविड ट्राइएज” काउन्टर में संदिग्ध रोगियों का तापमान माप कर उन्हें आवश्यकतानुसार ओपीडी या फ्लू क्लिनिक भेजा गया।

इस मॉक ड्रिल में संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय के पैरा मैडिकल स्टाफ, नर्स और प्रबंधन के अधिकारी ने भी भाग लिया। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र अलर्ट हो गया है। सेक्टर-9 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालाय एवं अनुसंधान केंद्र में आपातकालीन और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।

संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी बिनायके और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चेस्ट) डॉ. त्रिनाथ दास के मार्गदर्शन में ‘‘मॉकड्रिल‘‘ किया गया। इस मॉक ड्रिल में आईसीयू बेड, आवश्यक दवाइयां, आपातकालीन सुविधाएं, आइसोलेसन रूम, ड्यूटी स्टेशन, पीपीई किट, नमूनों का संग्रह, प्रयोगशाला, सेनिटाईजेशन की व्यवस्था, ड्रग्स एवं डिस्पोसल, ऑक्सीजन की आपूर्ति, उपचार प्रोटोकॉल, रैपिड रिस्पांस टीम और अन्य महत्वपूर्ण देखभाल की व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा की गयी।

पिछले कुछ दिनों में कोविड -19 मामलों में लगातार वृद्धि देखते हुये भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। अस्पतालों को इससे निपटने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस ‘‘मॉक ड्रिल’’ किया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारें भी सतर्क हो गई हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai टाउनशिप के 2 आवासों को जोड़कर बनाएं एक, 650 स्क्वायर फीट के क्वार्टर को दें लाइसेंस पर:इंटक
Next: National Fire Service Day 2023: 66 दमकल कर्मी हुए थे शहीद, भिलाई में याद की जाएगी शहादत

Related Stories

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.