Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai टाउनशिप के 2 आवासों को जोड़कर बनाएं एक, 650 स्क्वायर फीट के क्वार्टर को दें लाइसेंस पर:इंटक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai टाउनशिप के 2 आवासों को जोड़कर बनाएं एक, 650 स्क्वायर फीट के क्वार्टर को दें लाइसेंस पर:इंटक

12/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Combine-2-residences-of-Bhilai-Township-to-make-one-give-650-square-feet-quarters-on-license-INTUC-1
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल में बीपी की दवाई नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के अपेक्स पदाधिकारियों की बैठक में कब्जे और आवास को लेकर चर्चा की गई। भिलाई टाउनशिप के खाली जगहों एवं क्वार्टरों में हो रहे कब्जों पर आक्रोश व्यक्त किया गया एवं इसके विरोध में संयुक्त यूनियन द्वारा उठाए गए कदम का पदाधिकारियों ने समर्थन किया।

इंटक पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि इस समस्या के समाधान हेतु दो क्वार्टर को जोड़कर कर्मियों को एलाट किया जाए एवं 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को लाइसेंस पर दिया जाए। बैठक में सेक्टर 9 हॉस्पिटल में बीपी की दवाई नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

ये खबर भी पढ़ें:   टाउनशिप में कब्जों के खिलाफ सेक्टर 9 चौक पर 13 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे अधिकारी-कर्मचारी और भिलाईवासी

इंटक के अपेक्स पदाधिकारियों ने टाउनशिप के खाली जगहों एवं क्वार्टरों में बढ़ रहे हैं अवैध कब्जे के कारण कर्मचारियों को हो रही परेशानियों पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा-इस पर जल्द रोक लगनी चाहिए अवैध कब्जेदारों द्वारा टाउनशिप के रहवासियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं। बैठक में पदाधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा द्वारा अवैध कब्जे के खिलाफ उठाए गए कदम का समर्थन करते हुए कहा कि टाउनशिप में किसी भी तरह का कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि टाउनशिप में कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है प्रबंधन जल्द ही दो क्वार्टर को जोड़कर एक बनाएं एवं उसे कर्मचारी को एलाट करें। साथ ही 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर कर्मचारियों को लाइसेंस पर देना शुरू करें।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL के नए चेयरमैन बने बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश, सोमा मंडल की लेंगे जगह

महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि इंटक यूनियन अवैध कब्जों के खिलाफ प्रबंधन एवं संयुक्त मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करता है। इंटक प्रतिनिधिमंडल उच्चप्रबंधन से मुलाकात कर 650 स्क्वायर फीट के क्वार्टर को लाइसेंस पर देने एवं हॉस्पिटल में दवाइयों की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग करेगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष किचलू, चंद्रशेखर सिंह, पीवी राव, एस रवि, रमेश तिवारी, अजय कुमार मार्टिन, सुनील खिचरिया, गिरिराज देशमुख, मदनलाल सिन्हा, राजाराम पांडे, शेखर कुमार शर्मा, रमाशंकर सिंह, बिपिन बिहारी मिश्रा, जयंत कुमार बराटे, पीके विश्वास, अनिमेष पसीने, दीनानाथ सिंह सार्वा, जीआर सुमन, रेशम लाल राठौर, के रमन मूर्ति, राजकुमार, गुरुदेव साहू, ज्ञानेंद्र कुमार पांडे, जीके अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: टाउनशिप में कब्जों के खिलाफ सेक्टर 9 चौक पर 13 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे अधिकारी-कर्मचारी और भिलाईवासी
Next: Corona Update: सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचे कोरोना के मरीज, पढ़िए क्यों 2 मरीजों ने मचाया हड़कंप

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.