Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिसाली में बगैर NOC पार्षद-ठेकेदार बनवा रहे थे सामुदायिक भवन, BSP ने सैकड़ों कब्जेदारों पर कसा शिकंजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

रिसाली में बगैर NOC पार्षद-ठेकेदार बनवा रहे थे सामुदायिक भवन, BSP ने सैकड़ों कब्जेदारों पर कसा शिकंजा

19/10/2024 (Last updated: 19/10/2024) 1 minute read
Councilors and contractors were constructing illegal buildings in Risali without NOC, BSP tightened its grip on hundreds of encroachers (1)

टाउनशिप में बीएसपी की जमीन पर अवैध निर्माण का खेल भी जारी। बीएसपी ने पार्षद-ठेकेदार द्वारा हो रहे निर्माण को रोकवाया।

भिलाई टाउनशिप में लगातार बढ़ते कब्जे के खिलाफ इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में कब्जेदारों की गुंडई बढ़ती जा रही है। जहां मौका मिल रहा है, वहीं बांस-बल्ली से घेराबंदी करके दुकान बना ले रहे हैं। ऐसे मनबढ़ दुकानदारों पर नकेल कसने के लिए बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। 100 से ज्यादा अस्थायी दुकानों को तोड़ा गया।

भिलाई विद्यालय से मस्जिद रोड, रोड नंबर-03, सतनाम भवन के सामने, रोड के किनारे अवैध रूप से 100 से अधिक अवैध दुकानें अवैध रूप से लगाई जा रही थी, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम होता है। इन अवैध दुकानदारों के विरुद्ध नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत भी किया गया है।

इंफोर्समेंट विभाग द्वारा पुलिस विभाग की सहायता से रोड क्लियरेंस तथा एक्सीडेंट रोकने के उद्देश्य से इन अवैध दुकानदारों के अवैध कब्जे को हटाया। इन अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध संपदा न्यायालय द्वारा डिक्री भी पारित किया गया है।

पूर्व में संपदा न्यायालय के आदेश पर इन अवैध दुकानों को हटाया भी गया था। उद्यानिकी विभाग, नगर सेवाएं विभाग द्वारा इस स्थान पर वृक्षारोपण किया गया था। इन कब्जेधारियों और दुकानदारों द्वारा पुनः वहां दुकान संचालन अवैध रूप से करना शुरू कर दिया।

कब्जेधारियों के विरुद्ध संपदा न्यायालय के आदेशानुसार पूर्व में भूमि विभाग द्वारा FIR दर्ज करने हेतु लिखित शिकायत की गई है। सभी खंभों, बॉस बल्लियों को जब्त किया गया।

शनिवार को फ्लाई ओवर, अंडरब्रिज, सेक्टर-01, स्टेट बैंक के सामने से भी अवैध दुकानों, बॉस बल्ली का शेड तथा ठेलों को हटाया गया। बिना हॉकर लाइसेंस के वहां अवैध रूप से दुकानों का संचालन किया जा रहा था।

साथ ही प्रवर्तन विभाग तथा भूमि विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण कर बीएसपी भूमि इस्पात नगर, रिसाली में बिना NOC के पार्षद और ठेकेदार द्वारा किए जा रहे सामुदायिक भवन के निर्माण को रोका गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर जख्मी
Next: वेल्डिंग श्रमिकों के लिए भिलाई स्टील प्लांट में खास इवेंट

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.