Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • साइबर क्राइम: फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट,एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी दे सकते हैं धोखा, ऐसे बचें
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

साइबर क्राइम: फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट,एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी दे सकते हैं धोखा, ऐसे बचें

Azmat ali 12/04/2026 1 minute read
Cybercrime Cybercriminals Can Commit Fraud through Fake e-Challan Messages and Websites and Applications

साइबर हेल्पलाइन: तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भुगतान न करें।

  • किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी न बताएं, भले ही वह खुद को अधिकारी बताए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। फर्जी ई-चालान के नाम पर आपके साथ ठगी हो सकती है। सावधान रहें। कभी भी अनाधिकृत लिंक पर क्लिक न करें या एप्लीकेशन पर लॉग-इन ना करें। वाहन के पेंडिंग ई-चालान भुगतान के लिए हमेशा आधिकारिक website (https://echallan.parivahan.gov.in/) या NextGen mParivahan App के प्लेटफॉर्म से ही अपना e-challan चेक कर भुगतान करें। अनजान नंबरों से आए संदेशों में दी गई लिंक पर भरोसा न करें और पेमेंट करने से पहले चालान को अधिकृत वेबसाईट/एप्लीकेशन पर वेरिफाई करें।

रायपुर पुलिस की लोगों से अपील है कि कृपया अपने मोबाइल पर nextgen mParivahan App इंस्टाल कर लें और इसमें परिवहन विभाग की उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाएं। साथ ही अपने वाहन के ई-चालान के भुगतान हेतु इसका उपयोग करें, यह सुरक्षित है और इसमें भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क से भी बच सकते है। इस एप्लीकेशन में अपने वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज भी डिजिटली रख सकते है।

ध्यान रखें और बचत करें

अधिकृत वेबसाइट/एप्लीकेशन से चालान पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है, जबकि थर्ड पार्टी पोर्टल/एप्लिकेशन से भुगतान करने पर टैक्स का अतिरिक्त भुगतान चुकाना पड़ता है।

सुरक्षित रहने के लिए प्रमुख सावधानियां

1. लिंक पर क्लिक न करें: अनजान नम्बर से आये SMS या व्हाट्सएप पर आए ‘चालान पे’ लिंक से बचें। अगर निम्नलिखित अधिकृत सेंडर आईडी से SMS आये तब ही लिंक पर क्लिक करें-
– BV-VAAHAN-G
– BT-VAAHAN-G
– BH-VAAHAN-G
– BM-VAAHAN-G
– BZ-VAAHAN-G

2. आधिकारिक वेबसाइट/एप्लीकेशन
https://echallan.parivahan.gov.in/ या NextGen mParivahan app का ही उपयोग करें।
3. स्पेलिंग जांचें: नकली वेबसाइटों की स्पेलिंग असली जैसी हो सकती है, ध्यान से देखें।
4. ओटीपी (OTP) साझा न करें: किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी न बताएं, भले ही वह खुद को अधिकारी बताए।
5. फर्जी कॉल से सावधान: किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भुगतान न करें।

क्या करें अगर आपके साथ धोखाधड़ी हो जाए

1. साइबर हेल्पलाइन: तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
2. बैंक को सूचित करें: अपने बैंक को तुरंत सूचित करें ताकि ट्रांजैक्शन को रोका जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव के दौरे को BSP जनसंपर्क विभाग ने निपटा दिया, 424 शब्दों की प्रेस रिलीज में 181 शब्द नाम-पदनाम, 22 बार लिखा ‘श्री’, केके सिंह का नाम लिखकर किया एहसान…
Next: BSP Ex OA: हाईकोर्ट केस, EPS 95 हायर पेंशन पर होगी चर्चा, आरोग्यम हॉस्पिटल के डाक्टर पूर्व अधिकारियों का करेंगे चेकअप

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.