Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Dalli Rajhara: बीएसपी खदान कर्मचारियों की बाइक रैली, प्रबंधन को चेतावनी, ये बड़ी मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Dalli Rajhara: बीएसपी खदान कर्मचारियों की बाइक रैली, प्रबंधन को चेतावनी, ये बड़ी मांग

Azmat ali 02/05/2026 1 minute read
Dalli Rajhara BSP Mine Workers Bike Rally Warning to Management, this is a Big Demand

मजदूर दिवस पर भाकपा और खदान श्रमिक संघ ने निकाला विशाल मार्च, जैन भवन चौक पर सभा के साथ गूंजा मजदूरों का हक।

  • खदानों में काम करने वाले अस्थाई श्रमिकों को स्थाई, न्यूनतम वेतन की विसंगतियों को दूर करने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक रैली और आम सभा का आयोजन किया गया।

पार्टी कार्यालय मोजेस भवन से शुरू हुआ जनसैलाब कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय मोजेस भवन पार्टी कार्यालय में सामूहिक भोज के साथ हुई। भोजन के पश्चात लाल झंडों और क्रांति के नारों के साथ मजदूरों का विशाल हुजूम रैली के रूप में निकला।

यह रैली मोजेस भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुराना बाजार पहुंची। रास्ते में तीनो बुद्ध बिहार में रुककर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध प्रतिमा में मोमबत्ती जला कर भगवान बुद्ध से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहां से टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यह विशाल रैली जैन भवन चौक पर पहुंची,जहाँ इसे एक बड़ी आम सभा में तब्दील कर दिया गया। श्रमिक नेताओं ने भरी हुंकार आम सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की श्रमिक नीतियों की कड़ी आलोचना की
भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी जिला सचिव अनिल यादव ने कहा कि मजदूरों का संघर्ष ही उनके अधिकारों की ढाल है। आज श्रम कानूनों को कमजोर कर पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने की कोशिश हो रही है, जिसे मजदूर एकजुट होकर नाकाम करेंगे।

राजेंद्र बेहरा ने खदान श्रमिकों की स्थानीय समस्याओं और उनके सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि श्रमिकों की अनदेखी भारी पड़ेगी।

अजय मिश्रा और गौतम बेरा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दल्ली राजहरा का इतिहास मजदूरों के संघर्ष का रहा है और हम अपने हक के लिए किसी भी स्तर तक लड़ने को तैयार हैं। मुख्य मांगें और संकल्प सभा के माध्यम से मांग की गई कि खदानों में काम करने वाले अस्थाई श्रमिकों को स्थाई किया जाए, न्यूनतम वेतन की विसंगतियों को दूर किया जाए और श्रमिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था हो।

इस रैली में दल्ली राजहरा के कोने-कोने से आए सैकड़ों खदान श्रमिकों, यूनियन कार्यकर्ताओं और आम जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष अजय नारायण मिश्रा भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी जिला सचिव अनिल यादव, वरिष्ट सदस्य राजेंद्र तिवारी,कार्यायल सचिव गौतम बेरा, कोषाध्यक्ष नसीम कुरैशी, इंद्र कुमार भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी सचिव अमरीक सिंह सहसचिव हरि शंकर राव एवं आर के सोनटेके प्रभात कुमार,दीपक पटनायक,पवन खोबरागडे, दिलीप सुखदेवे,बलवंत राय,सौपनील तिवारी,महिला कार्यकारणी पूनम यादव,भूमिका निषाद,प्रतिभा जगनायक के साथ स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, कार्यकारिणी का विस्तार, ये हैं सलाहकार समित सदस्य
Next: Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत, बीके चौधरी की धमकी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.