Suchnaji

महंगाई भत्ता 43.7% से बढ़कर 44.3%, केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों का DA बढ़ा 0.6%, मिलेगा बकाया एरियर

महंगाई भत्ता 43.7% से बढ़कर 44.3%, केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों का DA बढ़ा 0.6%, मिलेगा बकाया एरियर
  • श्रम मंत्रालय द्वारा IDA हेतु AICPIN का आंकड़ा जारी कर दिया गया है। महंगाई भत्ता 43.7% से बढ़कर 44.3% हो गया है।
  • सेल कर्मियों सहित सभी पीएसयू कर्मियों के (2017) महंगाई भत्ता में 0.6% की वृद्धि हुई है। यह अप्रैल 2024 से प्रभावी है। अगले वेतन में अप्रैल तथा मई का एरियर जोड़ कर मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल समेत सभी पीएसयू के कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। कर्मियों एवं अधिकारियों के महंगाई भत्ता में 0.6% की वृद्धि की घोषणा की गई है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

कुल महंगाई भत्ता (अप्रैल 2024 से जून 2024 तिमाही में) -44.3% है। पिछला महंगाई भत्ता (जनवरी 2024 से मार्च 2024)-43.7% रहा। बता दें कि दिसंबर-2023-138.8 जनवरी-2024)-138.9 और फरवरी-2024 में -139.2 है। यह महंगाई भत्ता अप्रैल 2024 से प्रभावी होगाl

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सम्बद्ध कार्यालय श्रम ब्यूरो, देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में फैले 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संकलित करता है। फरवरी, 2024, मार्च, 2024 और अप्रैल, 2024 के महीनों के सूचकांक जारी किए जा रहे हैं।

फरवरी, 2024 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक बढ़कर 139.2 पर पहुंच गया। मार्च 2024 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक घटकर 138.9 पर पहुंच गया। अप्रैल, 2024 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.5 अंक बढ़कर 139.4 पर पहुंच गया।
फरवरी, 2024 के महीने में वर्ष-दर-वर्ष महंगाई दर 4.90 प्रतिशत रही, जबकि फरवरी, 2023 में यह 6.16 प्रतिशत थी। मार्च, 2024 के महीने में वर्ष-दर-वर्ष महंगाई दर 4.20 प्रतिशत रही, जबकि मार्च, 2023 में यह 5.79 प्रतिशत थी।

अप्रैल, 2024 के महीने में वर्ष-दर-वर्ष महंगाई दर 3.87 प्रतिशत रही, जबकि अप्रैल, 2023 में यह 5.09 प्रतिशत थी।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117