- समिति के नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सूचनाजी न्यूज, महाराष्ट्र। कर्मचारी पेंशन योजना 1995: महाराष्ट्र के बुलडाणा में EPS-95 पेंशनधारकों का आंदोलन लगातार जारी है। राष्ट्रीय संघर्ष समिति (NAC) के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहा श्रृंखला अनशन अब सात साल पूरे कर चुका है और आठवें वर्ष के 73वें दिन में प्रवेश कर गया है। यह आंदोलन अब कुल 2629 दिनों से जारी है।
शुक्रवार को NAC मुख्यालय बुलडाणा में आयोजित अनशन में समिति के नेता एल. वी. पठाण, सूर्यकांत तुपकर (संभाजीनगर) और व्ही. एस. देशमुख शामिल हुए। इन नेताओं ने पेंशनधारकों की मांगों को लेकर एक दिन का उपवास किया और आंदोलन को आगे बढ़ाया।
इस दौरान NAC टीम ने बुलडाणा के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में EPS-95 पेंशनधारकों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई है।
पेंशनधारकों का कहना है कि लंबे समय से वे न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इसके लिए देशभर में आंदोलन चल रहा है और बुलडाणा मुख्यालय पर यह श्रृंखला अनशन लगातार जारी है। समिति के नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



















