Suchnaji

डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे दुर्ग सेंट्रल जेल, जानें बड़ी वजह

डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे दुर्ग सेंट्रल जेल, जानें बड़ी वजह

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (Dy CM) अचानक दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंचे। यहां उन्होंने पुरुष और महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। यहां मिल रही बुनियादी सुविधाओं का उन्होंने जायजा भी लिया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: कॉमरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (Dy CM) विजय शर्मा ने 21 सितंबर दिन शनिवार को दुर्ग में स्थित सेंट्रल जेल का जायजा लिया। निरीक्षण के दरम्यान विजय शर्मा ने जेल अधीक्षक से जेल में बंद बंदियों और विचाराधीन कैदियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : भिलाई में चला बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, देखिए कहां हुई कार्रवाई

जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल के बंदियों को व्यावसायिक ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं। ताकि जब ये कैदी जेल से रिहा होकर बाहर आए तो उनके पास रोजगार का पर्याप्त बंदोबस्त रहे। व्यवसाय का उचित साधन हो और वे समाज में बेहतर जीवनयापन कर पाए।

ये खबर भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर कल्याण कॉलेज में बड़ा कार्यक्रम, विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक, प्राचार्य, उप प्राचार्य और विभागाध्यक्षों ने बांधा समा

Dy CM विजय शर्मा ने जेल के कैदियों से भी संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा जेल की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए इसकी सराहना की गई। कुछ बंदियों ने बताया कि अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों को कार्य के बद्ले आमदानी भी दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय कैबिनेट ने दी ‘मिशन मौसम को मंजूरी, जानें क्या है

निरीक्षण के दौरान दुर्ग शहर विधायक (MLA) गजेन्द्र यादव और डोमनलाल कोरसेवाडा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेन्द्र शुक्ला, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत के CEO अश्विनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर मुकेश रावटे, CMHO डॉ.मनोज दानी समेत अन्य अफसर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking: माइंस में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117