Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी रिटेंशन स्कीम पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का भी मत अलग, सीनियर मायूस, नए खुश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी रिटेंशन स्कीम पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का भी मत अलग, सीनियर मायूस, नए खुश

Azmat ali 26/11/2025 1 minute read
Diploma Engineers Association has a Different opinion on BSP retention Scheme, Seniors Disappointed

बीएसपी प्रबंधन से आग्रह किया है कि रिटेंशन स्कीम में बदलाव करते समय वरिष्ठ कर्मचारियों के हितों को संवेदनशीलता से ध्यान दें।

  • क्वार्टर रिटेंशन स्कीम में सुधार से नए डिप्लोमा इंजीनियरों में उत्साह।
  • वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स के हितों की सुरक्षा हेतु डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) प्रबंधन द्वारा क्वार्टर रिटेंशन स्कीम में किए गए हालिया बदलाव को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स की दो तरह की प्रतिक्रिया है। वरिष्ठ कर्मचारी नुकसान बता रहे हैं। नए कर्मचारी फायदेमंद बता रहे हैं।

एसोसिएशन का कहना है कि टाउनशिप के आवास प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण सुधार के संकेत दिए हैं। इन बदलावों के चलते अब नए डिप्लोमा इंजीनियरों को बेहतर क्वार्टर मिलने का अवसर बढ़ गया है, जो पहले रिटेंशन के कारण लंबे समय तक उपलब्ध नहीं हो पाते थे। नए इंजीनियर इस पहल को एक स्वागत योग्य कदम मानते हैं।

अब नए डिप्लोमा इंजीनियरों को अच्छे क्वार्टर मिलना संभव हो पाएगा, क्योंकि लंबे समय से नए इंजीनियर अच्छे क्वार्टर नहीं ले पा रहे थे, क्योंकि रिटेंशन वाले क्वार्टर बड़े पैमाने पर ब्लॉक थे।

नई नीति के बाद पहली बार बेहतर क्वार्टर वितरण का मार्ग स्पष्ट हुआ

वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियरों की चिंता-भविष्य को लेकर असुरक्षा

जहाँ नए इंजीनियर उत्साहित हैं, वहीं सेवानिवृत्ति के करीब पहुँच चुके या हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। इनमें से कई सदस्यों के पास अभी अपना घर नहीं है, और वे रिटेंशन नीति में अचानक आई सख़्ती से चिंतित हैं।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई की प्रमुख मांग

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई ने बीएसपी प्रबंधन से आग्रह किया है कि रिटेंशन स्कीम में बदलाव करते समय वरिष्ठ सदस्यों के हितों को संवेदनशीलता के साथ शामिल किया जाए

क्वार्टर रिटेंशन स्कीम में किए गए बदलाव निश्चित रूप से नए डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए सकारात्मक हैं। परंतु डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई अपेक्षा करती है कि बीएसपी प्रबंधन एक संतुलित नीति बनाए, जिससे न केवल नए इंजीनियरों को लाभ मिले, बल्कि वर्षों तक सेवा देने वाले वरिष्ठ सदस्यों की आवास संबंधी आवश्यकताओं का भी समाधान हो सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी निजीकरण-रिटेंशन पर दहाड़े विधायक देवेंद्र यादव, सबने खाई कसम, पढ़ें क्या बोले…
Next: BSP NEWS: मोदी सरकार के लेबर कोड का संयुक्त यूनियनों ने की अवज्ञा, जलाई प्रतियां

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.