Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 चौक पर पुरानी दोस्ती का ऐसा अंत! मोबाइल चेक करने पर मारपीट, तोड़ा फोन, धमकी, लड़की ने कराया भूपेश पर FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 चौक पर पुरानी दोस्ती का ऐसा अंत! मोबाइल चेक करने पर मारपीट, तोड़ा फोन, धमकी, लड़की ने कराया भूपेश पर FIR

Azmat ali 08/09/2026 1 minute read
Dispute between a young man and a woman outside Sector 9 Hospital FIR registered against Bhupesh

दादी अस्पताल में भर्ती थीं, मिलने बुलाया दोस्त ने…। मोबाइल चेक किया और फिर जो हुआ, युवती ने भिलाईनगर थाने में एफआइआर कराया।

  • भिलाई 3 के भूपेश पर युवती ने भिलाईनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 अस्पताल के बाहर पुरानी जान-पहचान उस समय विवाद में बदल गई, जब एक 19 वर्षीय युवती और उसके परिचित युवक के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई। युवती का आरोप है कि युवक ने पहले उसके मोबाइल की जांच की, विरोध करने पर गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि युवक ने मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में भिलाईनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। युवती का नाम बदलकर यहां ‘नेहा’ रखा गया है।

दादी अस्पताल में भर्ती थीं, तभी आया फोन

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, नेहा 12वीं तक पढ़ाई कर चुकी है और भिलाई में अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी भिलाई-3 निवासी भूपेश बंजारे से पुरानी जान-पहचान थी। कुछ समय से उसने भूपेश से बातचीत बंद कर दी थी। 3 सितंबर 2026 को नेहा की दादी सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती थीं। वह उन्हें देखने अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान भूपेश का फोन आया और उसने नेहा को मिलने के लिए बुलाया। शिकायत के अनुसार, शाम करीब 8 बजे नेहा सेक्टर-9 अस्पताल मेन रोड की ओर उससे मिलने पहुंची।

‘मोबाइल दिखाओ’ से शुरू हुआ विवाद

नेहा का आरोप है कि मुलाकात के दौरान भूपेश उस पर शक करने लगा और उसका OPPO A5 (5G) मोबाइल फोन पकड़कर चेक करने लगा। जब नेहा ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो कथित तौर पर भूपेश ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि गाली देने से मना करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया।

मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ने का आरोप

विवाद यहीं नहीं रुका। युवती के मुताबिक, मारपीट के दौरान भूपेश ने उसका मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। युवती ने शिकायत में मारपीट के बाद शरीर में अंदरूनी दर्द होने की बात भी कही है। घटना के बाद उसने अपने भाई चितरांशु और कुशाल सोनवानी को मामले की जानकारी दी और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

युवती ने पुलिस से कहा है कि कथित गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के कारण वह भयभीत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Related Stories

SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

Dispute between a young man and a woman outside Sector 9 Hospital FIR registered against Bhupesh
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 चौक पर पुरानी दोस्ती का ऐसा अंत! मोबाइल चेक करने पर मारपीट, तोड़ा फोन, धमकी, लड़की ने कराया भूपेश पर FIR

Azmat ali 08/09/2026
SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.