Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg जिले की पहली यातायात पुलिस चौकी BSP के बोरिया गेट पर, लिखी जाएगी FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Durg जिले की पहली यातायात पुलिस चौकी BSP के बोरिया गेट पर, लिखी जाएगी FIR

17/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Districts-first-traffic-police-post-at-BSP-Boria-Gate-FIR-will-be-written
  • बीएसपी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने 48 घंटे के भीतर पुलिस चौकी को स्थापित कर अपनी सक्रियता का सबूत दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप की ट्रैफिक व्यवस्था (Bhilai Township Traffic System) को लेकर बड़े फैसले पर अब अमल हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट के बाहर की व्यवस्था को अब यातायात पुलिस संभालेगी। जिले की पहली यातायात पुलिस चौकी का उद्घाटन कर दिया गया है। यहां यातायात पुलिस के अलावा भट्‌ठी थाना की पुलिस भी मौजूद रहेगी। इसे प्रस्तावित थाने से संबद्ध कर दिया जाएगा। फिलहाल, यहां चौबीस घंटे जवान मौजूद रहेंगे। एफआइआर तक लिखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में बीएसपी और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से इसको अमलीजामा पहनाया है। 5 लाख रुपए की लागत से पुलिस चौकी बनाई गई है, जिसका खर्च बीएसपी ने उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: SMS-3 और RED-3 के ठेका मजदूरों की AWA की राशि डकार रहे ठेकेदार

बीएसपी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने 48 घंटे के भीतर पुलिस चौकी को स्थापित कर अपनी सक्रियता का सबूत दिया है। आइपीएस डाक्टर अभिषेक पल्लव और ईडी एमएम एम चक्रवर्ती के हाथों पुलिस चौकी का उद्घाटन शनिवार दिन में किया गया। इस दौरान एसपी अभिषेक पल्ल्व ने कहा कि बोरिया गेट पर आयेदिन विवाद की स्थिति बनती है। ट्रांसपोर्टर को लेकर काफी विवाद होता रहता है।

भारी वाहनों की वजह से जाम तक लगते हैं। हादसे का डर बना रहता है। जीरो एक्सीडेंट के लिए बीएसपी प्रबंधन की तरफ से यहां मदद मांगी गई, जिसको मूर्त रूप दिया गया है। शहर की पहली यातायात पुलिस चौकी बनाई गई है। जिले में चार नए थाने प्रस्तावित हैं, इसे थाने से जोड़ दिया जाएगा। साथ ही यहां किसी तरह की आपराधिक गविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  इस्पात नीति 2030 को करना है सफल तो SAIL, RINL, FSNL, NMDC का विलय कर बनाएं मेगा स्टील PSU

कैमरे से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वहीं, ईडी एमएम ने कहा कि बोरिया गेट पर ट्रैफिक को लेकर हर कोई तनाव में था। सीआइएसएफ से चर्चा की गई थी। सीआइएसएफ ने प्लांट तक की जिम्मेदारी बोली और हम लोग फेल हो गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन से मदद ली गई और यहां बेहतर व्यवस्था बनाई गई है।

उद्घाटन समारोह में एसपी दुर्ग डाक्टर अभिषेक पल्लव, ईडी एमएम एम. चक्रवर्ती, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, सीजीएम टाउनशिप वाई सपकाले, सीजीएम स्पेशल प्रोजेक्ट एसवी नंदनवार, सीजीएम एमएंडयू असित साहा, जीएम सेफ्टी जीबी सिंह, जीएम आइआर जेएन ठाकुर, टीआई भट्‌ठी थाना केके कुशवाहा, डीजीएम इंफोर्समेंट केके यादव, रोहित हरित, मिलिंद आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95: EPFO पोर्टल बंद, ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म नहीं भर पा रहे कार्मिक, SAIL कर्मचारियों के डाक्यूमेंट में गलतियां
Next: Bhilai में 17वीं यूनियन बनीं BSP Non Ex Employees Union, वोट देने के बाद मिला धोखा, युवा कर्मचारियों ने बिछाई सियासी बिसात

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.