Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Modi सरकार की इस नीति से रुका SAIL में 39 माह का बकाया एरियर, 9 जुलाई की हड़ताल का CITU ने किया पोस्टर जारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Modi सरकार की इस नीति से रुका SAIL में 39 माह का बकाया एरियर, 9 जुलाई की हड़ताल का CITU ने किया पोस्टर जारी

Azmat ali 05/07/2025 (Last updated: 05/07/2025) 1 minute read
  • 22 नवंबर 2017 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सार्वजनिक उद्योगों के वेतन निर्धारण के संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में हड़ताल है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) की इकाइयों में भी हड़ताल होनी है। भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने हड़ताल का पोस्टर जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू (Hindustan Steel Employees Union CITU) की कार्यकारिणी बैठक में हड़ताल के संदर्भ में तैयारी को लेकर चर्चा की गई। तत्पश्चात सीटू भिलाई ने अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियनों एवं फेडरेशनों के आह्वान पर 9 जुलाई को होने जा रहे हड़ताल को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए पोस्टर को जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

केंद्र सरकार 2014 से हमलावर है मजदूर वर्ग पर

सीटू नेताओं ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार 2014 में सत्तासीन होने के बाद से ही अपने कॉर्पोरेट मित्रों को खुश करने के लिए मजदूर वर्ग पर हमला करना शुरू कर दिया। 2020 आते-आते श्रम कानून को खत्म कर चार श्रम संहिताओं को संसद के अंदर पारित करवा लिया, जिन्हें हर हालत में मजदूरों पर थोपना चाहती है। इसका पूरे देश में जबरदस्त विरोध हो रहा है। इसी विरोध के क्रम में 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

केंद्र सरकार के इशारे पर सेल नें किया कर्मियों का ग्रेच्युटी सीलिंग

सीटू नेता ने कहा कि सेल में असीमित ग्रेच्युटी 1970 से मिल रहा है, जिसके लिए 1970 में त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। ट्रेड यूनियन सेल प्रबंधन एवं केंद्र सरकार का श्रम मंत्रालय शामिल था। इस समझौते के 2 साल बाद ग्रेच्युटी कानून बना, जिसमें असीमित ग्रेच्युटी देने का भी प्रावधान मौजूद। इसके तहत सेल अक्टूबर 2021 तक असीमित ग्रेच्युटी लेता रहा है। किंतु मौजूदा सरकार ने सेल पर दबाव बनाकर असीमित ग्रेच्युटी पर रोक लगाकर सेल कर्मियों की ग्रेच्युटी को सिलिंग कर दिया, इसके खिलाफ संघर्ष जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

केंद्र सरकार की अफोर्डेबिलिटी क्लास के चलते नहीं मिल पा रहा है 39 माह का एरियर्स

सार्वजनिक उद्योगों के वेतन समझौता के लिए हमेशा डिपार्मेंट आफ पब्लिक इंटरप्राइजेज की ओर से दिशा निर्देश जारी किया जाता था। किंतु पहली बार 22 नवंबर 2017 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सार्वजनिक उद्योगों के वेतन निर्धारण के संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए, जिसके तहत सेल पर अफोर्डेबिलिटी क्लॉस लागू है। इसीलिए सेल कर्मियों का 39 माह का एरियर्स रुका हुआ है, जिसे भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो इनफॉरमेशन के साइट पर जाकर देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL भिलाई, दुर्गापुर और IISCO Steel Plant देश का सीना कर रहा चौड़ा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के डीआइसी ने महिला अफसरों से क्यों कहा-कांच की छत तोड़ें और दूसरों को मलबे पर चलने दें

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.