Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 01/07/2025 1 minute read
BSP takes action with police against Bhilai township encroachers, read details

बीएसपी का संदेश किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, दलाली एवं भूमि माफिया गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाएं विभाग द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध सघन संयुक्त कार्यवाही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के नगर सेवाएं विभाग के इनफोर्समेंट विंग ने भट्टी थाना, नेवई, कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध सघन संयुक्त कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही मुख्यतः राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से की गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

यह कार्यवाही नगर के प्रमुख स्थल सिक्स ट्री एवेन्यू, मौर्या चंद्र अंडरब्रिज, सुपेला चौक, सुपेला अंडरब्रिज, सेक्टर-06 अंडरब्रिज, सेक्टर-07, बीएसएफ के सामने, सेक्टर-06 ई-मार्केट और सेक्टर-08, स्टील क्लब चौक के क्षेत्र में की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेलेवालों एवं कब्जाधारियों को मौके से हटाया गया एवं उनकी सामग्रियों की जब्ती की गई। पुलिस बल द्वारा अवैध कब्जाधारियों का नाम-पता दर्ज किया गया तथा लगभग तीन दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

संयुक्त कार्यवाही में सम्मिलित टीम में भट्टी थाना एवं नेवई थाना के पुलिस बल, भिलाई नगर पुलिस, नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड , महिला सुरक्षा गार्ड आदि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

कार्यवाही के दौरान पुलिस विभाग से वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत मिश्रा, टीआई, भिलाई नगर थाना एवं राजेश साहू, टीआई, भट्टी थाना विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी। विभाग ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, दलाली एवं भूमि माफिया गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़
Next: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.