Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Dussehra 2025: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में आस्था का रेला, रावण को फूंकने लगा मेला, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रिमोट से किया रावण दहन
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Dussehra 2025: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में आस्था का रेला, रावण को फूंकने लगा मेला, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रिमोट से किया रावण दहन

Azmat ali 02/10/2025 (Last updated: 02/10/2025) 1 minute read
Dussehra 2025 Visarjan of Maa Durga Pratima In Chhattisgarh the Governor Burned Ravana with a Remote

रायपुर डब्लूआरएस कॉलोनी में रावण दहन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह।

  • अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व: देशभर में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। दशहरा 2025 का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन तो दूसरी तरफ रावण दहन होता रहा। गुरुवार को देशभर में इसका उल्लास दिखा। घर-घर में रावण जैसी बुराइयों से बचने का संकल्प लिए गए। सोशल मीडिया पर दहशरा की बधाई संदेश दिए गए।

इधर-दुर्ग-भिलाई की प्रतिमाओं का विसर्जन शिवनाथ नदी में सुबह से ही शुरू हो गया था। देर रात तक सिलसिला चलता रहेगा। शाम होते ही रावण दहन की प्रक्रिया शुरू हुई। वैशालीनगर, रिसाली आदि दशहरा मैदान में रावण दहन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। मेले जैसा नज़ारा दिखा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डब्लूआरएस कॉलोनी मैदान में 55वें श्रीराम विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे। दूसरी ओर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पंजाबी-हिंदू बिरादरी द्वारा मोरहाबादी मैदान, रांची में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं दी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बनारस घराने की शान पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र नहीं रहे, पीएम मोदी के थे प्रस्तावक
Next: CITU Elections 2025: भिलाई स्टील प्लांट के सीआरएम, फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप के नए नेताओं की फेहरिस्त जारी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.