Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईडी वर्क्स ने कहा-गेट पर सर्वे है-BSP कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी वर्क्स ने कहा-गेट पर सर्वे है-BSP कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं

Azmat ali 17/12/2025 1 minute read
IMG_20251217_132341
  • संयंत्र के भीतर जानवरों को भी पकड़वाने की व्यवस्था जल्द करवाई जाएगी।
सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के आवश्यक कार्य से गेट से निकलने के दौरान पर्सनल विभाग द्वारा कर्मचारियों का पर्सनल नंबर नोट किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी काफी भयभीत हो गए हैं। इसको लेकर BMS पदाधिकारियों ने इसी वर्क्स राकेश कुमार से मुलाकात की।
कर्मचारियों के आवश्यक कार्य से बाहर जाते समय गेट पर पर्सनल नंबर नोट करने की प्रक्रिया से कर्मचारियों में कार्रवाई का भैय व्याप्त हो गया है। लगातार यूनियन पदाधिकारियो के पास कर्मचारियों ने  कहा कि गेट में जो पर्सनल नंबर नोट हो रहा है उससे उन पर कार्रवाई होगी, जिसे भिलाई इस्पात मजदूर संघ  के पदाधिकारियो ने ईडी वर्क्स से  मुलाकात कर कर्मचारियों के मन में व्याप्त कार्यवाही होने की जानकारी दी।
  इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों को भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह संयंत्र के भीतर ट्रैफिक का सर्वे मात्र है। संयंत्र के भीतर आए दिन दुर्घटना हो रही है, जिसमें कर्मचारियों को शारीरिक क्षति हो रही है। इसका खामियाजा उनके परिवार को भी भोगना पड़ रहा है और संयंत्र के भीतर बढ़े हुए भारी ट्रैफिक को कैसे नियंत्रित किया जाए। यह उसकी प्रक्रिया है।
 उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हित हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।  कैंटीन, रेस्टरूम में सुधार व्यवस्था हो, टॉयलेट संधारण, रोड संधारण,कार्य स्थल पर आरामदायक कुर्सी,बेंच में सुधार इन सभी क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है। और काफी कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं।
 प्रबंधन कर्मचारियों की सुरक्षा  समझौता कर उत्पादन हेतु दबाव नहीं डाल रहा है। यूनियन ने कहा संयंत्र के भीतर ओवरलोड ट्रैकों के परिवहन एवं अतिरिक्त बड़े हाइवा एवं ट्रको से  रोड में दुर्घटना की संभावना रहती है। जिस पर उन्होंने कहा कि सर्वे में दुर्घटना के सभी कारक शामिल हैं और संयंत्र के भीतर जानवरों को भी पकड़वाने की व्यवस्था जल्द करवाई जाएगी। प्रबंधन का प्रयास है कि संयंत्र में शून्य दुर्घटना हो और यूनियन भी इसमें अपना सहयोग प्रदान करे।
 कर्मचारियों को किसी भी चीजों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यूनियन ने ठेका कर्मचारियों के कम वेतन एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को मशीन ऑपरेशन में लगाए जाने की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी क्षेत्रों में जल्द सुधार दिखेगा। साथ ही कहा कि स्थल का माहौल खुशनुमा एवं सौहार्द पूर्ण रहे या हमारी प्राथमिकता है। बैठक में उपाध्यक्ष आईपी मिश्रा, शारदा गुप्ता, वशिष्ठ वर्मा एवं हरिशंकर चतुर्वेदी शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CITU नेता अता उर रहमान की अम्मी का देर रात सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इंतक़ाल
Next: Big News: भिलाई स्टील प्लांट से ड्यूटी टाइम में बाहर जाने वालों का अब नहीं लिखा जाएगा नाम, सिर्फ संख्या होगी दर्ज, चलेंगी बसें

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.