Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ED Works Skill Trophy Competition: बीएसपी कर्मचारियों को ट्रॉफी संग मिला 5000 तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED Works Skill Trophy Competition: बीएसपी कर्मचारियों को ट्रॉफी संग मिला 5000 तक

02/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
ED-Works-Skill-Trophy-Competition-BSP-employees-get-up-to-Rs-5000-with-trophy
  • कौशल प्रतियोगिता 2023-24 के लिए कुल 355 कार्मिकों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जिनमें से 292 कार्मिकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) ने 10 विभिन्न ट्रेडों में आयोजित कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता 2023-24 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा गैर-कार्यपालकों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में इस समारोह के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एंड बीई) निशा सोनी उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर अब ठहराव, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल चलेगी 29 अप्रैल तक

इस अवसर पर ईडी वर्क्स अंजनी कुमार ने कहा कि ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ यही प्रकृति का नियम रहा है। सभी जीवों में प्रकृति प्रदत्त एक विशेष कौशल होता है, जिसे वो उस कौशल की बुनियादी गुणों को लेकर उसे आगे ले जाता है। यह प्रक्रिया यही समाप्त नहीं होती, बल्कि आप आगे बढते हैं तो संयंत्र को भी नए कीर्तिमान प्राप्त करने, उसे विकसित करने में मदद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: Non Financial Motivation Scheme शुरू, अप्रैल में मिलेगा बंपर गिफ्ट

यह हम सबके लिए गर्व की बात है, कि इस प्रतियोगिता के हमारे विजेता प्रतिभागी यहाँ से बाहर भी राष्ट्रीय स्तर पर बीएसपी का नाम रौशन कर रहे हैं। साथ ही बीएसपी के माध्यम से देश के विभिन्न निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओ में आप सभी देश के आर्थिक विकास में भी सहायता कर हमें गौरवान्वित कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के सिंटर प्लांट्स ने जनवरी में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन

पवन कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए, कहा कि इस तरह के आयोजन एवं प्रतियोगिता का मेरा पहला और बहुत ही सुखद अनुभव रहा है। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित विभिन्न ट्रेडों में हमें ऐसे  कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता होती हैं, जिनको हम प्रशिक्षित कर, उन्हें ट्रेनर के रूप में भी उपयोग कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के SMS-3 बिलेट कास्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड

क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बीएसपी के कुशल कर्मचारियों की प्रतिस्पर्धा और उपलब्धियों के बारे में जानकर, मैं निशा सोनी से अनुरोध करता हूँ की इन्हें प्रशिक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिये आप कार्य करें और इसके लिए किसी संसाधन की जरुरत हो तो उसमें हम निश्चित तौर पर सहयोग देंगे।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग केंद्रीय मंत्री से

जानिए निशा सोनी ने क्या जानकारी दी

इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत कर उपस्थित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विजेताओं को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में निशा सोनी ने इस प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने बताया की इस वर्ष कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता 2023-24 के लिए कुल 355 कार्मिकों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जिनमें से 292 कार्मिकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के 43 टॉवर होंगे सील, बिजली कनेक्शन कटेगा, जानिए कितना है बकाया

80 कार्मिक विजेता पुरस्कृत

इस समारोह में कुल प्रतिभागियों में से 80 कार्मिक विजेता। उन्होंने इसका इतिहास बताते हुए कहा कि कार्य कौशल प्रतियोगिता के लिए कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ट्रॉफी की शुरुवात, वर्ष 2008-09 में की गई थी और तब से प्रत्येक वर्ष संयंत्र द्वारा, अपने कर्मचारियों में सीखने की भावना पैदा करने और उनके कौशल का परीक्षण करने के लिए इसका आयोजन किया जाता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना में घर पाने का मौका, फॉर्म हो रहे जमा

इसका उद्देश्य प्रतियोगिता का उद्देश्य संयंत्र के साथ-साथ क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर बीएसपी कर्मचारियों के कौशल और प्रतिभा को पहचानना, उन्हें बढ़ावा देना और प्रेरित करने हेतु इस प्रतिभा को अन्य लोगों के समक्ष प्रदर्शित करना है। शुरूआत से ही इस प्रतियोगिता को बीएसपी कर्मचारियों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: अधिकार की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका जमीर जिंदा, वे खुद-ब-खुद आ जाते…

ये जानकारी भी है रोचक

इस समारोह में उप महाप्रबंधक (एचआरडी) मुकुल कुमार सहरिया ने इस प्रतियोगिता के विस्तृत विवरण के साथ ही क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बीएसपी के कुशल कर्मचारियों की प्रतिस्पर्धा और उपलब्धियों पर एक विशेष रिपोर्ट साझा की। उन्होंने बताया कि 10 विभिन्न ट्रेडों फिटिंग, कंप्यूटर, वेल्डिंग, हाइड्रोलिक्स, टर्निंग, पीएलसी, मशीनिंग, कारपेंटर, इलेक्ट्रिकल और मैटेरियल हैंडलिंग ट्रेडों में आयोजित प्रतियोगिता के कुल 80 विजेताओं को प्रथम विजेता को- 5000 रुपये, द्वितीय विजेता को- 4000 रुपये, तृतीय विजेता को- 3000 रुपये, चतुर्थ विजेता को-2000 रुपये, पंचम विजेता को-2000 रुपये एवं सांत्वना पुरस्कार-1000 रुपये के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: Bhilai Steel Plant में डेली रिवॉर्ड स्कीम पर होने वाला है कुछ बड़ा फैसला

साथ ही इस प्रतियोगिता के प्रत्येक प्रतिभागियों को उनके प्रोत्साहन हेतु 200 रुपये से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में में आरईडी विभाग से कुल 67 प्रतिभागियों के साथ सबसे अधिक कार्मिकों ने भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशनर्स ने कड़ाके की ठंड को दी मात, भूख हड़ताल पर की 7500 रुपए पेंशन की बात

स्किल ट्रॉफी, नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र

मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department) द्वारा आयोजित 10 विभिन्न ट्रेडों के कुल 80 विजेताओं को अथितियों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रत्येक ट्रेड में शीर्ष विजेताओं को ईडी (वर्क्स) स्किल ट्रॉफी तथा नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुदेशक (एचआरडी) प्रवीण कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अजय तिवारी के द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG News: 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी, शनिवार, रविवार को भी धान खरीदी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL के DIC बीके तिवारी की पढ़िए कुंडली, बधाई देने वालों का रेला
Next: BSP अधिकारियों-कर्मचारियों के 279 बच्चों में बंटेगा 40 लाख, आप भी आइए

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.