Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Eid-E-Milad Un Nabi: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की 1500वीं यौमे पैदाइश, सरकार की आमद मरहबा
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Eid-E-Milad Un Nabi: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की 1500वीं यौमे पैदाइश, सरकार की आमद मरहबा

Azmat ali 04/09/2025 1 minute read
Eid-E-Milad Un Nabi 1500th Birthday of Prophet Hazrat Mohammad Saheb Procession Will Start from Here in Bhilai (1)

जुमे की नमाज के भिलाई में निकाला जाएगा जुलूस-ए-मुहम्मदी। पॉवर हाउस से सेंट्रल एवेंयू तक यातायात रहेगा दोपहर से बाधित।

  • दुर्ग-भिलाई में भी बारावफात की तैयारियां की गई है। मस्जिदों, खानकाह, दरगाह, मदरसों को सजाया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्ल. की पैदाइश का जश्न दुनिया भर में मनाया जा रहा है। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को है। इस बार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की 1500वीं यौमे पैदाइश मनाई जा रही है।

नबी के चाहने वाले अपनी अकीदत पेश कर रहे हैं। कहीं कुरआन की आयतें पढ़ी जा रही हैं। कहीं नबी के शान में नात-ए-पाक पेश किए जा रहे। जगह-जगह इस्लाही जलसों का दौर है। नातिया कलाम पेश करने के लिए अंजुमनों का कारवां निकल पड़ा है।

दुर्ग-भिलाई में भी बारावफात की तैयारियां की गई है। मस्जिदों, खानकाह, दरगाह, मदरसों को सजाया गया। दुर्ग में पिछले एक सप्ताह से सजावट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। भिलाई के सेक्टर 6 जामा मस्जिद की शानदार सजावट आकर्षण का केंद्र है। हर कोई यहां सेल्फी लेने के लिए रुक रहा। कोई वीडियो बना रहा।

सेक्टर 6 जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अंजुम हैदर के मुताबिक जुमा को बाद नमाज़ फज्र परचम कुशाई होगी। इसी के साथ शहर के तमाम इलाकों में जश्न का आगाज हो जाएगा। जुमे की नमाज के बाद सेक्टर 6 जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा, जो गौसिया मस्जिद से शुरु होने वाले जुलूस में शामिल हो जाएगा।

यह जुलूस कैंप एरिया होते पॉवर हाउस, सेंट्रल एवेन्यू, सेक्टर 6 के रास्ते ईदगाह मैदान में पहुंचेगा। यहां मगरिब की नमाज के बाद जलसा शुरू होगा। जुलस की कयादत और जलसे को भागलपुर के माैलाना सय्यद अहरार आलम शहबाजी खिताब करेंगे। गुरुवार रात में सेक्टर 6 रूई मार्केट में इस्लाही जलसे का आयोजन किया गया। मुकामी शायरों ने नातिया कलाम पेश किया। नबी की सुन्नती और कौम-मुल्क के लिए दी गई हिदायतों पर उलेमा ने तकरीर किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन में बनाया ताज़ा रिकार्ड, सब गदगद
Next: Bhilai Breaking News: बीआरएम फर्नेस के CA फैन की कामन हैडर लाइन में ब्लास्ट, सप्ताह भर बंद रहेगा बार एंड रॉड मिल

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.