Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Election Effect Breaking: रायपुर के महापौर खतरे में, ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, दर्जन भर कांग्रेसी पार्षद भी समर्थन में
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Election Effect Breaking: रायपुर के महापौर खतरे में, ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, दर्जन भर कांग्रेसी पार्षद भी समर्थन में

05/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Election-Effect-Breaking-Raipur-Mayor-in-danger-no-confidence-motion-against-Dhebar-dozen-Congress-councilors-also-in-support
  • राजधानी की शहर सरकार में तख्ता पलटने भाजपा पार्षद दल लामबंद है। चर्चा है कि इसमें दर्जन भर कांग्रेसी पार्षद भी महापौर को हटाने की  कवायद में शामिल हैं।  

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को आए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के परिणाम के बाद सदन की स्थिति बदल जाएगी। लगभग तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता संभाल रही कांग्रेस अब विपक्ष में बैठेगी। तो पांच साल पहले सिर्फ 15 सीट पर सिमटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब प्रदेश की सत्ता संभालेगी।

ये खबर भी पढ़ें :  देवेंद्र यादव-नीरज पाल को अपने वार्ड में मामूली बढ़त, सांसद विजय बघेल के वार्ड में पांडेयजी हारे, सेक्टर-9 में पिछड़े, पढ़िए स्टोरी

सत्ता हस्तांतरण की स्थिति साफ होने के बाद से ही प्रदेश की प्रशासनिक स्तर से लेकर राजनैतिक परिदृश्य बदल रही है। तो दूसरी ओर प्रदेश के नगर निगमों में भी हालात कांग्रेस के लिए विपरीत दिख रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

मिल रही जानकारी की मानें तो राजधानी स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रायपुर नगर निगम में महापौर को हटाने की कवायद चल रही है। महापौर कांग्रेसी है। राजधानी की शहर सरकार में तख्ता पलटने भाजपा पार्षद दल लामबंद है। चर्चा है कि इसमें दर्जन भर कांग्रेसी पार्षद भी महापौर को हटाने की  कवायद में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Assembly Election Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बहुमत, BJP नेता ने ही जीत पर उठा दिया बड़ा सवाल

आज होगी महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश में चुनाव परिणाम आने के बाद अब निगम में भी राजनीतिक उठापटक का दौर शुरू हो चुका है। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की कुर्सी संकट में है। मंगलवार को भाजपा पार्षद दल की बैठक होगी। इसमें कुछ कांग्रेस के पार्षद भी समर्थन दे रहे है।

 ये खबर भी पढ़ें :  चुनाव में हार के बाद पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा…

राजधानी से कांग्रेस का हो चुका है सफाया

विधानसभा चुनाव के बाद राजधानी से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। राजधानी की चारों विधानसभा के साथ ही रायपुर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। शहर की चारों विधानसभा क्षेत्र के 70 वार्ड में मिली करारी पराजय के बाद कांग्रेस के पार्षदों में भी महापौर के प्रति आक्रोश हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

भाजपा पार्षद दल इस मौके को लपकने  के चक्कर में है। इसे लेकर मंगलवार को भाजपा पार्षद दल की दोपहर में बैठक होगी। इसमें महापौर एजाज ढेबर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के  संदर्भ में संवाद किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

सूत्र बता रहें है कि कांग्रेस के कुछ पार्षद भी इस वक्त भाजपा के समर्थन में दिख रहे है। अब मंगलवार को यह स्पष्ट हो जाएगा कि बीजेपी  अविश्वास प्रस्ताव पर किस तरह आगे बढ़ती हैं और बीजेपी के पक्ष में दिख रहे कांग्रेस के पार्षदगण कितना फेवर करते है यह पिक्चर मंगलवार को क्लियर हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र

अविश्वास के लिए आवश्यक हैं एक-तिहाई बहुमत

जानकारों की मानें तो अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक-तिहाई पार्षदों का समर्थन की आवश्यकता पड़ती हैं। इसे पारित कराने के लिए बहुमत लाना आवश्यक हो जाता हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

31 पार्षद है भाजपा के पास

70 सदस्यों वाले रायपुर नगर निगम में बीजेपी के पास वर्तमान में 31 पार्षद हैं। नगरीय निकाय चुनाव में 29 सीट जीतने वाली बीजेपी के पाले में दो निर्दलीय पार्षदों के शामिल होने के बाद आंकड़ा 31 हो गया था। साथ ही कांग्रेस के दस से अधिक पार्षद भी महापौर को हटाने के फेवर में है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बीजेपी बहुमत से काफी अधिक हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking: छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद कद्दावर मंत्री ने खाली किया बंगला, सामानों को चेक करने पहुंचे अफसर
Next: Bhilai Big News: 6 दिसंबर से निगम क्षेत्र में आधार शिविर, सरकार बदलते ही लॉटरी पद्वति से आवास आवंटन स्थगित

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.