Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township के इन सेक्टरों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township के इन सेक्टरों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

30/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Electricity-supply-will-remain-closed-in-these-sectors-of-Bhilai-Township
  • मेंटेनेंस के लिए टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: ‌आधे दर्जन से अधिक मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन, लोकसभा चुनाव की बड़ी रणनीति में BJP

ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए विद्युत स्थापना के निवारक रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जा रहा है। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और रखरखाव, ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का रखरखाव, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Strike 2024: बीएसपी कर्मचारियों ने मरौदा गेट पर डाला डेरा, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 01 जनवरी 2024 से 06 जनवरी 2024 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी।

तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैंः- 01 जनवरी 2024 को सेक्टर-4, 02 जनवरी 2024 को मरोदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 03 जनवरी 2024 को सेक्टर-6, रसियन कॉम्पलेक्स व बीएमडीसी, 04 जनवरी 2024 को खुर्सीपार जोन-2 व 3, 05 जनवरी 2024 को कैम्प-1 व खुर्सीपार जोन-1 तथा 06 जनवरी 2024 को रिसाली।

ये खबर भी पढ़ें : Digital Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले पेंशनभोगियों की बन रही लिस्ट, EPFO चलाएगा 2024 में अभियान

उपरोक्त उल्लेखित क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर सेवाएं विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें :  बालाजी नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी क्षेत्र के लोगों से मिले विधायक देवेंद्र, मतदाताओं का जताया आभार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: न्यू ईयर पर कोरोना का असर: 1 जनवरी को मैत्रीबाग में ऑनलाइन ही मिलेगा टिकट
Next: Big news: भिलाई स्टील प्लांट के 273 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़िए नाम

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.