Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पानी टंकी हादसे से कर्मचारी दहशत में, बोल रहे-आवास में रहने के बजाय मैदान में गाड़ लेंगे तंबू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पानी टंकी हादसे से कर्मचारी दहशत में, बोल रहे-आवास में रहने के बजाय मैदान में गाड़ लेंगे तंबू

06/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees-in-panic-due-to-water-tank-accident-saying-instead-of-staying-in-the-house-they-will-bury-the-tent-in-the-ground-2
  • सेक्टर 4 की जर्जर 2 पानी टंकी एक साथ ढहने के खौफनाक मंजर से बीएसपी कर्मचारी डरे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर-4 पानी टंकी हादसे ने दहला दिया है। एक तरफ कुछ अधिकारी आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की वजह से पानी टंकी ढहने की बात बोल रहे हैं। इसके लिए एक-दो गवाह तक तलाश रहे हैं, जो कैमरे पर आकर बोल सके। वहीं, जर्जर पानी टंकी के मंजर को देखकर डरे कर्मचारी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी तनाव में आ गए हैं।

बीएसपी की 2 पानी टंकी एक साथ ढह गई, मेंटेनेंस आफिस चपेट में, सेक्टर-3 व 4 में पानी सप्लाई ठप

खासतौर से भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारी और उनके परिवार वाले चिंता में आ गए हैं। जर्जर पानी टंकी धराशाही होना और दूर तक बिखरा मलबा टेंशन को बढ़ा दिया है। अब कार्मिक अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर डर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दुखड़ा सुना रहे हैं। एक कार्मिक ने यहां तक लिख दिया कि साहब हमें तो छोड़ों, हमारे घर वालों को बचा लो…!

टैंकर, दमकल और 20 लीटर का जार बुझा रहा प्यास, मरौदा टैंक से डायरेक्ट पाइपलाइन जुड़ेगी, नल में कल से आएगा पानी

सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि साहब  हम सभी BSP कर्मी (BSP Employee) सेक्टर 4 पानी टंकी गिरने की घटना से बहुत दुखी हैं। साथ ही बहुत दहशत के साथ BSP आवास में रह रहें हैं। पता नहीं कब हमारा आवास भी गिर जाए, क्योंकि लगभग सभी आवास की हालत जर्जर हो गई है। आवास से पानी टपक रहा है,जिसमें टार फेल्टिंग  हो गया है, उसका भी हाल वैसा ही है, जैसा टार फेल्टिंग से पहले था।

बाहर से प्लास्टर (Plaster) झर के गिर रहे हैं और अंदर से छत। साहब कंप्लेन (Complaint) करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ड्यूटी में भी दहशत में रहते हैं कि कहीं घर में किसी घरवाले पर छत न गिर जाए।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार

रूम के बाहर वाले भाग का तो कोई माई बाप नहीं है। बोला जाता है कि गिर रहा तो गिरने दो, क्योंकि टेंडर नहीं है बाहर के मेंटेनेंस का…। कर्मचारी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा-साहब कभी-कभी तो लगता है कि बाहर मैदान में तंबू गाड़ के रहना , BSP आवास में रहने की तुलना में ज्यादा सेफ है। साहब हमलोगों के फैमिली मेंबर का भी ग्रुप इंश्योरेंस करवा दीजिए, क्योंकि हमसे ज्यादा खतरा तो उन लोगों को है, क्योंकि हमसे ज्यादा समय के लिए तो BSP आवास में वो लोग रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में डेंगू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने CM, विधायक, मेयर को लिया लपेटे में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नागालैंड में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट फिटनेस कैंप की कोच बनी छत्तीसगढ़ की बेटी शयला आलम, दुर्ग रेलवे कॉलोनी चर्चा में
Next: पानी टंकी हादसा से टूटा वाल्व, सेक्टर-2 की पाइपलाइन मिली, अब पानी सप्लाई की बढ़ी उम्मीद

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.