Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Strike: भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारियों को खुला ऑफर, ड्यूटी आइए 50 रुपए में नाश्ता-भरपेट खाना खाइए, अंधेरे में पहुंचना है ड्यूटी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Strike: भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारियों को खुला ऑफर, ड्यूटी आइए 50 रुपए में नाश्ता-भरपेट खाना खाइए, अंधेरे में पहुंचना है ड्यूटी

Azmat ali 11/02/2026 (Last updated: 11/02/2026) 1 minute read
Employees of steel, Coal, Bank and Insurance Sectors will also be on Strike, Torch Rally taken out in Raipur, these Preparations in Bhilai

बैंक, बीमा आदि सेक्टर के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। रायपुर में निकाली मशाल रैली। भिलाई में संयुक्त ट्रेड मैदान में।

  • बीएसपी की सभी कैंटीन में नाश्ते-भोजन का इंतजाम। एचओडी पेमेंट करेंगे।
  • नाश्ते में पोहा-छोला और भोजन में पुलाव-छोला, चावल, सब्जी की व्यवस्था रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई/रायपुर। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल है। बोकारो स्टील प्लांट में भी संयुक्त यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है। बुधवार को पास सेक्शन के पास विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में भी हड़ताल को लेकर तैयारियां की गई है। अब देखना यह होगा कि कितनी सफल हो पाती है। फिलहाल, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कर्मचारियों को खुला ऑफर दे दिया है कि हड़ताल को विफल कीजिए और 50 रुपए में नाश्ता और भरपेट खाना प्लांट की कैंटीन में खाइए।

इस बार प्रबंधन ने अलग से इंतजाम करने के बजाय सभी कैंटीन को ही जिम्मेदारी दे दी है। एचओडी पेमेंट करेंगे। नाश्ते में पोहा-छोला और भोजन में पुलाव-छोला, चावल, सब्जी की व्यवस्था रहेगी। इधर, संयुक्त यूनियन नेताओं ने स्पष्ट रूप से बोल दिया है कि कर्मचारियों को तय करना है कि हक की लड़ाई में वह शामिल होंगे या नहीं। यूनियनों ने सारी स्थिति और खतरों से उन्हें अवगत करा दिया है।

बीएसपी प्रबंधन ने जनरल शिफ्ट में आने वाले कार्मिकों को फर्स्ट शिफ्ट से पहले ही शोर में करीब 5 बजे ही ड्यूटी पहुंचने का हुक्म दे दिया है। इसका मकसद यह है कि भोर में किसी तरह के हंगामा से बचा जा सके।

देश के 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों एवं 100 से अधिक जन संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा थोपी जा रही 4 श्रम संहिताओं एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में रायपुर के कर्मचारी भवन बुढ़ापारा से मशाल रैली निकालकर सभा ली गई।

दस प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों तथा अनेक स्वतंत्र महासंघों और संगठनों ने, जनता के बड़े हिस्से के विरोध के बावजूद अधिसूचित किए गए चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) तथा कृषि मजदूर संगठनों ने इस हड़ताल को अपना निर्विवाद समर्थन दिया है।यह हड़ताल श्रमिकों के हितों, सार्वजनिक संस्थाओं के हितों और व्यापक जनहित की रक्षा के लिए होने वाली सबसे बड़ी वर्गीय कार्रवाइयों में से एक होगी।

सभा को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने प्रदेश के समस्त श्रमिकों से अपील की कि वे सभी पूरे उत्साह के साथ इस हड़ताल में भाग लें। नियमित 8 घंटे के कार्य-दिवस का अधिकार पर गंभीर हमला हो रहा है।

आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के नेता शिरीष नलगुंडवार ने कहा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों का निजीकरण एवं विनिवेश उनके सार्वजनिक सेवा दायित्व को कमजोर कर रहा है, जिससे वित्तीय समावेशन, ग्रामीण पहुंच और आम जनता के लिए सुलभ बीमा कवरेज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 संसद में पारित हो चुका है, जिससे अन्य बातों के साथ-साथ बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को वर्तमान 74% से बढ़ाकर 100% करने का रास्ता खुल गया है।इसके बाद, बीमा क्षेत्र में और सुधारों के नाम पर एलआईसी के एफपीओ (अतिरिक्त विनिवेश) तथा पीएसजीआई कंपनियों के निजीकरण की मांग तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरकार कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी के विनिवेश को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही है।

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा पूरे प्रदेश में जुझारू एवं सफल हड़ताली कार्यवाहियों के आयोजन की घोषणा की गई है। रायपुर में सभी हड़ताली साथी अपने कार्यस्थलों पर प्रदर्शन के बाद पंडरी एल आई सी में 11 बजे से संयुक्त सभा आयोजित करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कब्जेदारों के खिलाफ बोकारो स्टील प्लांट का बड़ा एक्शन, 6 घर से सामान बाहर
Next: SAIL Durgapur Steel Plant: 4 जीएम और 1 डीजीएम का ट्रांसफर, ये गए अलॉय स्टील प्लांट

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.