Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार सांसदों-विधायकों का नियोक्ता है, कर्मचारियों का नहीं
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार सांसदों-विधायकों का नियोक्ता है, कर्मचारियों का नहीं

30/04/2025 1 minute read
Employees' Pension Scheme 1995: Government is the employer of MPs-MLAs, not employees

ईपीएस 95 पेंशन और सरकार की पेंशन में कोई समानता नहीं है। सरकार उनका यानी सांसदों-विधायकों का नियोक्ता है।

  • ईपीएस 95 पेंशनर्स की मांग साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन दिया जाए।
  • वर्तमान में महज 1 हजार रुपए ही खाते में आ रही है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995): ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension) 1000 रुपए मिल रहा है। इसको बढ़ाकर 7500 रुपए करने की आवाज उठी है। इस आवाज को दम देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों का मोदी से मोहभंग, बोले-इंदिरा गांधी जैसी इच्छाशक्ति से बढ़ेगी पेंशन

वहीं, पिछले दिनों सांसदों की पेंशन में इजाफा करने का दावा किया गया। इसको लेकर पेंशनर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वहीं, कुछ पेंशनभोगियों ने माहौल को संभालते हुए कहा-अपना खून जलाने से कोई फायदा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, मोदी सरकार और पेंशनभोगी लाचार, पढ़ें पेंशनर्स का गणित

सांसदों-विधायकों का मुख्य नियोक्ता केंद्र सरकार है। इसलिए सरकार को पूरा अधिकार है कि पेंशन बढ़ाए या न बढ़ाए। इसलिए पीएम मोदी पर गुस्सा उतारने से कोई फायदा नहीं है। राजनीतिक पकड़ को मजबूत कीजिए और अपनी मांग सरकार से मनवाने पर जोर लगाइए।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन बिरादरी के गरीब वरिष्ठ नागरिक 7500 पेंशन के लिए तरस रहे, वित्त मंत्री पर गुस्सा

ईपीएस 95 पेंशनर्स की मांग है कि उन्हें साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन दिया जाए। वर्तमान में महज 1 हजार रुपए ही खाते में आ रही है। पेंशनर्स अपनी पेंशन और सांसदों, विधायकों के पेंशन से तुलना कर रहे हैं। उच्च पदों पर रहने के बाद सेवानिवृत्त पेंशन के खाते में महज 1 हजार रुपए आने पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। एक पेंशनर्स ने लिखा-सांसदों-विधायकों को हमारे मकसद में क्यों लाना है?

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 9000 की मांग और कहां तक उम्मीद

ईपीएस 95 पेंशन और सरकार की पेंशन में कोई समानता नहीं है। सरकार उनका यानी सांसदों-विधायकों का नियोक्ता है, हमारा नियोक्ता सरकार नहीं है। हमारे नियोक्ताओं में सरकार के साथ मेल खाने की कोई क्षमता नहीं है। ईपीएस पेंशन का सरकार के साथ मिलान करने के लिए जरूरत नहीं है। आप जो चाहते हैं मांग करें और इस तरह की अतुलनीय तुलना करना ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर्स का तंज, मोदी सरकार कर रही बिजनेसमैन जैसा बर्ताव

एक अन्य पेंशनर्स ने ईपीएस पेंशनभोगी के संदेह का जवाब दिया। कहा-ईपीएस केवल 16.11.95 से शुरू हुआ था तो PPO ईपीएस में शामिल होने की तारीख या वास्तविक तारीख, जो भी बाद में हो, दिखाएगा। आपने ईपीएस में योगदान जिस तारीख से शुरू किया था, तो पेंशन की गणना उसी तारीख से शुरू होगी। ध्यान दें, ईपीएस आपकी सेवा/रोजगार की नहीं, बल्कि आपकी ईपीएस की सदस्यता और आपके योगदान की चिंता है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन चाहिए तो भेजिए EPFO, श्रम मंत्री, PMO को लेटर, ये है फॉर्मेट

यह भी ध्यान दें कि यदि आप 16.11.95 से पहले ईपीएस के सदस्य थे, तो उस अवधि पर अलग-अलग विचार किया जाएगा और आपकी पेंशन में पिछले सेवा लाभ जोड़ दिए जाएंगे।

10 वर्ष की न्यूनतम पात्रता अवधि निर्धारित करने के लिए पूर्व सेवा पर विचार किया जाएगा। 2 साल के बोनस अंक के लिए भी इस पर विचार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट डायरेक्टर इंचार्ज इंटरव्यू: DIC की रेस में BSP, BSL, Alloy, ISP, RDCIS, RSP, Salem, MECON, NMDC के 12 अफसर, पढ़ें नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India रहा टॉप लूजर, SAIL का भाव गिरा, एथर एनर्जी आईपीओ 0.28 गुना सब्सक्राइब, 30 अप्रैल तक मौका
Next: 1 मई मजदूर दिवस पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक ने पर्चा वितरण कर किया जागरूक

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.