Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Employees Provident Fund Organisation: पेंशन भुगतान आदेश, EPFO रजिस्ट्रेशन, कर्मचारियों के UAN पर सरकार का संसद में जवाब
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Employees Provident Fund Organisation: पेंशन भुगतान आदेश, EPFO रजिस्ट्रेशन, कर्मचारियों के UAN पर सरकार का संसद में जवाब

Azmat ali 13/02/2026 1 minute read
Employees Provident Fund Organisation Government responds in Parliament on Pension Payment Orders EPFO __Registration UAN of Employees

श्रम मंत्री शोभा करंदलाजे बोलीं-पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं होती है।

  • पंजीकरण बढ़ाने और क्षेत्रीय कवरेज में सुधार के लिए कई पहल किए गए हैं।
  • श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी।
  • ईपीएफओ पंजीकरण कराने वाला कोई भी प्रतिष्ठान आवश्यक डेटा और दस्तावेज प्रस्तुत करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है।
  • केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) एक केंद्रीकृत प्रणाली स्थापित करना एक बड़ा बदलाव।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ में बेहतर सुधार पर सदन में मामला उठ गया। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखा और सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

मंत्री के मुताबिक श्रम सुविधा पोर्टल के माध्यम से सामान्य पंजीकरण और एमसीए पोर्टल के माध्यम से कंपनी अधिनियम के तहत शामिल नई कंपनियों के लिए ऑटो-रजिस्ट्रेशन: व्यवसाय करने में आसानी के हिस्से के रूप में, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा एक एकीकृत प्लेटफॉर्म, श्रम सुविधा पोर्टल शुरू किया गया, जिसके माध्यम से ईपीएफओ पंजीकरण कराने वाला कोई भी प्रतिष्ठान आवश्यक डेटा और दस्तावेज प्रस्तुत करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है।

इसके अलावा, फरवरी 2020 से, ईपीएफओ के तहत ऑटो पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के पंजीकरण पोर्टल स्पाइस+ और एजीआईएलई-पीआरओ ई-फॉर्म के माध्यम से सार्वजनिक एवं निजी लिमिटेड कंपनियों और एकल व्यक्ति कंपनियों के लिए किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कर्मचारी भविष्य निधि और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1952 का कार्यान्वयन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 अक्टूबर 2019 से एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड और मिसलेनियस प्रोविज़न एक्ट (ईपीएफ एंड एमपी अधिनियम), 1952 के कार्यान्वयन के बाद, पूर्ववर्ती जेके पीएफ अधिनियम के तहत कवर किए गए मौजूदा प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ कवर किए गए नए प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ ने अपने भविष्य निधि, पेंशन और बीमा लाभों का विस्तार किया है।

कर्मचारियों द्वारा यूएएन का स्व-सृजन

सभी कर्मचारियों के कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए, 01 नवंबर 2019 को एक सुविधा का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से कर्मचारी ईपीएफओ के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सदस्यों के रूप में नामांकन के लिए अपना सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) स्वयं सृजित कर सकते हैं।

चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक (एफएटी) के माध्यम से यूएएन का सृजन

अप्रैल 2025 में, ईपीएफओ ने उमंग मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक (एफएटी) का उपयोग करके सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) के सृजन और इसे एक्टिवेट करने की शुरुआत की। यह संपर्क रहित और सुरक्षित सेवा, ईपीएफओ सदस्यों को बिना किसी परेशानी और पूरी तरह से डिजिटल अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। इन उपायों के परिणामस्वरूप, नए प्रतिष्ठान के पंजीकरण और अंशदायी सदस्यों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली

केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) एक केंद्रीकृत प्रणाली स्थापित करके एक बड़े बदलाव को दर्शाती है, जो पूरे भारत में किसी भी बैंक, किसी भी शाखा के माध्यम से पेंशन वितरण को संभव बनाती है। यह पेंशन के वितरण को पूरे भारत में सुनिश्चित करती है जिसमें पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं होती है, भले ही पेंशनभोगी एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाएं या अपना बैंक या शाखा बदल लें।

कोर बैंकिंग प्रणाली सक्षम सेवा

परियोजना ईपीएफओ 3.0, ईपीएफओ की एक महत्वपूर्ण डिजिटल बदलाव पहल है। इसका उद्देश्य उद्योग मानक कोर बैंकिंग प्रणाली सक्षम सेवाओं को शुरू करके सदस्यों और प्रतिष्ठानों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। यह पहल प्रोसेस को आसान बनाने और कागजी काम कम करने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे सदस्यों के लिए अपने सामाजिक सुरक्षा खातों को मैनेज करना, दावों की तेजी से प्रोसेसिंग और सभी सदस्य सेवाओं का प्रबंधन करना आसान हो जाएगा।

ऐसे दावे जो जोखिम प्रबंधन के लिए जांच और सत्यापन को पूरा करते हैं, उन्हें बिना किसी मैनुअल कार्रवाई के ऑटो मोड में प्रोसेस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे मैनुअल सेटलमेंट में लगने वाला समय 20 दिन से घटकर तीन दिन से भी कम हो जाता है।

शिकायतों को कम करने पर जोर

सदस्यों की शिकायतों को कम करने और प्रोसेसिंग समय में इन नई सुविधाओं की प्रभावशीलता की निगरानी के लिए, ईपीएफओ क्षेत्रीय/फील्ड कार्यालयों के माध्यम से शिकायत निवारण और उनके समाधान के गुणात्मक और मात्रात्मक पहलुओं की समीक्षा के लिए नियमित बैठकें आयोजित करता है, जिसमें समस्याओं के मूल कारण का विश्लेषण भी शामिल है ताकि प्रणालीगत परिवर्तनों के लिए मामले पर कार्य किया जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जूनियर आफिसर परीक्षा नीति में बदलाव की मांग, BAKS बोला-कर्मचारियों को फायदा नहीं, नुकसान
Next: याद-ए-लता स्वरांजली: भिलाई कला मंदिर में गूंजेंगे स्व. लता मंगेशकर के गाने, परिवार संग शाम को आइए

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.