Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी को CPF फंड का 75% NRL लोन मिलेगा, नोटिफिकेशन का इंतजार, BSP में शुरू होगी CPF टॉप-अप लोन स्कीम
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

कर्मचारी को CPF फंड का 75% NRL लोन मिलेगा, नोटिफिकेशन का इंतजार, BSP में शुरू होगी CPF टॉप-अप लोन स्कीम

Azmat ali 06/11/2025 1 minute read
Employees Will get NRL Loan of 75 percent of CPF funds Notification Awaited, Demand for CPF Top-Up Loan Scheme

स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने रखी मांग। जल्द शुरू करें सीपीएफ टॉप-अप लोन स्कीम। कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) को भेजा पत्र।

  • ईपीएफओ द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद बीएसपी नए सिरे से सीपीएफ (एनआरएल) के लिए मॉड्यूल तैयार करेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के नाम का ज्ञापन महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा-सीपीएफ,वेजेस) आरके भट्टाचारजी को सौंप कर जल्द पूर्व की भांति सीपीएफ टेंपरेरी लोन पर टॉप-अप स्कीम शुरू करने की मांग की। प्रबंधन ने कहा कि ईपीएफओ द्वारा सीपीएफ लोन पर जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के नाम का ज्ञापन महाप्रबंधक आरके भट्टाचारजी को सौंपा। यूनियन ने यह मांग करते हुए कहा कि पूर्व में जैसा सीपीएफ टेंपरेरी लोन पर टॉप-अप स्कीम चल रही थी, उसी तरह अभी जो ब्याज रहित टेंपरेरी लोन की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ भी टॉप-अप स्कीम शुरू किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल इंचार्ज ने स्वीकारा-निजीकरण के प्रपोजल पर चर्चा हुई है, भिलाई कर्मचारी यूनियन ये बोलकर आया…

महाप्रबंधक आरके भट्टाचारजी ने कहा कि आपकी मांगों को वे शीघ्र कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के समक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय श्रम मंत्री की अध्यक्षता में ईपीएफओ की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के मीटिंग हुई है,जिसमें कर्मचारी को उसके सीपीएफ फंड का 75% एनआरएल लोन दिए जाने का निर्णय हुआ है। अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

ईपीएफओ द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद हमें नए सिरे से सीपीएफ (एनआरएल) के लिए मॉड्यूल तैयार करना पड़ेगा, उसके बाद ही हम टॉप-अप स्कीम पर कोई निर्णय ले सकेंगे। उन्होंने इंटक प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्त करते हुए कहा कि सीपीएफ टेंपरेरी लोन की जो सुविधा भिलाई स्टील प्लांट में चल रही है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस सुविधा को जारी रख सके।

इस दौरान प्रबंधन से महाप्रबंधक (वित्त) जी. राजेश एवं उप प्रबंधक संजोला, यूनियन से महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि, उप महासचिव रमाशंकर सिंह एवं शिव शंकर सिंह उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण…! सपरिवार CITU ने किया घेराव, मेडिकल स्टाफ भी उतरे सड़क पर, SAIL प्रबंधन को धमकी, बड़ा आंदोलन शुरू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार्तिक पूर्णिमा 2025: जगन्नाथ मंदिर में 5000 से अधिक भक्तों ने किया महाभोग का सेवन, गूंजा अखंड हरी कीर्तन नाम का जप
Next: सेल हॉस्पिटल निजीकरण पर ताज़ा अपडेट: मंत्रालय-सेल प्रबंधन का दबाव, सभी प्लांट का अस्पताल प्रबंधन खिलाफ

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.