Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारियों की पत्नी जी पहुंचीं राउरकेला स्टील प्लांट, दहकते हॉट मेटल, स्टील प्रोडक्ट संग ली सेल्फी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारियों की पत्नी जी पहुंचीं राउरकेला स्टील प्लांट, दहकते हॉट मेटल, स्टील प्रोडक्ट संग ली सेल्फी

Azmat ali 26/12/2025 (Last updated: 26/12/2025) 1 minute read
Employees Wives Visited Rourkela Steel Plant took Selfies with Hot Metal and Steel Products

कच्चे माल के प्रबंधन से लेकर तैयार स्टील उत्पादों तक की संपूर्ण इस्पात निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

  • कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए जागरूकता भ्रमण आयोजित।
  • सेल, राउरकेला स्टील प्लांट में ‘प्रगति रा साथी’ पहल के तहत प्लांट विजिट।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के कर्मचारियों के जीवनसाथियों को संयंत्र में भ्रमण कराया गया। नजरों के सामने प्लेट की ढलाई और ब्लास्ट फर्नेस में दहकते हॉट मेटल को देख कर्मचारियों की पत्नियों की आंखें-खुली की खुली रह गई।

मानव संसाधन विभाग की पहल ‘प्रगति रा साथी’ के अंतर्गत एक विशेष संवेदनशीलता (सेंसिटाइजेशन) भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जीवनसाथियों को प्लांट की कार्य परिस्थितियों, कार्य संस्कृति और सुरक्षा मानकों से अवगत कराकर उन्हें प्रगति के प्रभावी साझेदार बनाना है।

इस कार्यक्रम के तहत न्यू प्लेट मिल, हॉट स्ट्रिप मिल–II, एसपीपी और सीईएम विभागों के 20 कर्मचारियों के जीवनसाथियों को ब्लास्ट फर्नेस–V, न्यू प्लेट मिल और हॉट स्ट्रिप मिल–II का भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम के स्वागत, ओरिएंटेशन और संवाद सत्र की अध्यक्षता आरके मुदुली, मुख्य महाप्रबंधक (न्यू प्लेट मिल, एसपीपी एवं डिजिटलाइजेशन) ने की। इस अवसर पर एन. मोहापात्रा, महाप्रबंधक (न्यू प्लेट मिल), एस. सुब्रमण्यम, महाप्रबंधक (न्यू प्लेट मिल), पीके. जेना, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर), प्रांग्या नाथ, एएसओ (न्यू प्लेट मिल) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्लांट के समग्र परिचय और सुरक्षा पर आधारित वीडियो दिखाया गया। संवाद सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों से कर्मचारियों को निरंतर सहयोग देने तथा सुरक्षा नियमों और मानकों के पालन के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। साथ ही कच्चे माल के प्रबंधन से लेकर तैयार स्टील उत्पादों तक की संपूर्ण इस्पात निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस भ्रमण कार्यक्रम का समन्वय संबित नंदी, सहायक प्रबंधक (एचआर) द्वारा संबंधित विभागों के सहयोग से किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL का सहयोगी और सदस्यों के सुख-दुख का साथी है BSOA, 2027 के पे-रिवीजन पर नज़र, पहुंचे DIC-ED भी
Next: SAIL में बदल गए रिपोर्टिंग हेड, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर कमर्शियल, DIC सीआर महापात्रा, आलोक वर्मा का बढ़ा पॉवर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.