Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM भूपेश बघेल सरकार के फैसले पर कब्जा, Effluent Treatment Plant और विद्युत सब-स्टेशन की जगह पर डोम शेड
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

CM भूपेश बघेल सरकार के फैसले पर कब्जा, Effluent Treatment Plant और विद्युत सब-स्टेशन की जगह पर डोम शेड

01/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Encroachment-on-the-decision-of-CM-Bhupesh-Baghel-government-Dome-shed-in-place-of-Effluent-Treatment-Plant-and-Electricity-sub-station-1
  • छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड द्वारा विवादित स्थान पर Effluent Treatment Plant बनाने का निर्देश दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के सेक्टर-9 हॉस्पिटल की जिस जमीन पर विवाद हो रहा है। उसी स्थान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने Effluent Treatment Plant बनाने का निर्देश दिया है। इसी स्थान पर विद्युत सब-स्टेशन का भी निर्माण किया जाना है। अस्पताल के मरीजों को मिलने वाली दोनों सौगात से पहले ही इस पर कब्जा हो गया है। बीएसपी की टीम ने कब्जा रोका, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। धड़ल्ले से युद्धस्तर पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर निगम प्रशासन पर भी सवाल उठा दिया गया है।

Breaking News: SAIL BSP के GM IR जेएन ठाकुर ने मचाया कोहराम, ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदारों में हड़कंप, मजदूर बोले-सर, 4 हजार तक मजदूरी वापस लेते हैं ठेकेदार

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सीएम भूपेश बघेल के प्रोजेक्ट पर ही कब्जा हो रहा है। इसे रोकने के लिए भिलाई निगम को सक्रियता दिखानी है, लेकिन वह खामोश बैठा है। अवांछनीय तत्व धड़ल्ले से खुलेआम अवैध निर्माण कर रहे हैं।

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया सेफी के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर का कहना है कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड द्वारा विवादित स्थान पर Effluent Treatment Plant बनाने का निर्देश दिया है। इसी स्थान के बगल में इलेक्ट्रिसिटी सब स्टेशन भी बनाने का प्रस्ताव है। अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए यह दोनों चीजों का होना अति आवश्यक है।

BSP सेक्टर-9 हॉस्पिटल में कब्जे पर अब नया बवाल, थाने में समझौता बेअसर, दोनों पक्ष FIR के लिए अड़े, संपदा न्यायालय ने अवैध निर्माण पर लगाई रोक

कोरोना काल में अतिरिक्त आक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की गई थी। नया आइसीयू तक बनाया गया था। इस तरह के अन्य महत्वपूर्ण गतिविधि के लिए बिजली की जरूरत है, उसकी पूर्ति के लिए यहां सब-स्टेशन प्रस्तावित है। वहीं, Effluent Treatment Plant के बारे में बताया जा रहा है कि इसका टेंडर हो चुका है। जुलाई तक इसको मूर्त रूप देने की योजना है, ताकि मेडिकल कचरे से दूषित जल को संशोधित करने की योजना है।

अतिक्रमण के खिलाफ BSP, OA, सभी यूनियन नेता उतरे सड़क पर, थाने में हंगामा

ओए महासचिव परविंदर सिंह का कहना है कि इस प्रस्तावित तल पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसे इसे धार्मिक रूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि हनुमान मंदिर इस स्थान से काफी दूर है। बीएसपी प्रबंधन ने बहुत पहले ही निगम के द्वारा बनाए जा रहे डोम शेड के लिए शिव मंदिर के बगल में डोम शेड बनाने के लिए अपनी तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया हुआ है। वहीं, इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह, एटक महासचिव विनोद कुमार सोनी का कहना है कि बीएसपी की जमीन पर इस तरह की दबंगई कोई कैसे बर्दाश्त कर ले।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सेक्टर-9 हॉस्पिटल में कब्जे पर अब नया बवाल, थाने में समझौता बेअसर, दोनों पक्ष FIR के लिए अड़े, संपदा न्यायालय ने अवैध निर्माण पर लगाई रोक
Next: कर्मचारियों को 39 माह का बकाया एरियर देने से पहले सोया SAIL प्रबंधन, BSP IR के सामने नगाड़ा बजाकर जगाएगा BWU

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.