Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो टाउनशिप में लगाएं सीसी टीवी कैमरे, चोर-उचक्कों से BSL कर्मचारी परेशान, हो रही लाखों की चोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो टाउनशिप में लगाएं सीसी टीवी कैमरे, चोर-उचक्कों से BSL कर्मचारी परेशान, हो रही लाखों की चोरी

13/12/2024 1 minute read
CCTV cameras installed in Bokaro township, employees troubled by thieves

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी बोकारो इस्पात संयंत्र को पत्र लिखकर नगर में सीसीटीवी कैमरे की मांग की।

  • बोकारो इस्पात नगर में सीसीटीवी कैमरा लगवाएँ प्रबंधन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने दुर्ग जिला प्रशासन को 1 करोड़ रुपए सीसी टीवी कैमरा लगाने के लिए दिया है। सीएसआर फंड से यह राशि दी गई है। इसी तर्ज पर बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) की टाउनशिप में कैमरे लगाने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी बोकारो इस्पात संयंत्र को पत्र लिखकर नगर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की है।

अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि एक तरफ एक निजी कंपनी सेल तथा बोकारो इस्पात संयंत्र को ग्रेट प्लेस टू वर्क की उपाधि से विभूषित कर रही है। दूसरी तरफ बोकारो इस्पात नगर के विभिन्न सेक्टरों में निवासरत कर्मचारी तथा उनके परिवारजन चोरों के आतंक से त्रस्त हैं। पुलिस प्रशासन के साथ साथ नगर सेवा का सुरक्षा विभाग भी चोरों, उच्चकों के कारनामों के सामने लाचार है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन

घरों से महंगे सामान की चोरी, बाहर खड़े वाहनों की चोरी, चार पहिया वाहनों के टायर की चोरी , महिलाओं के गले की चेन, मोबाइल की छिनैती आदि घटनाओं से सभी नगरवासी काफी डर के साये में हैं। इन घटनाओं को तकनीकी के प्रयोग से नियंत्रित किया जा सकता है। इसको अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ा भी जा सकता है। इसके लिए एक कमांड नियंत्रण कक्ष स्थापित कर पूरे बोकारो इस्पात नगर तथा इसके सभी प्रवेश, निकास वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर नगर की सुनियोजित निगरानी रखी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल

यूनियन ने यहां कैमरे लगाने का सुझाव दिया

जैसे नया मोड़ से लेकर बायपास सड़क तक, सेक्टर 12, 11, 9,8, 6, 1, 2,3,4,5 के सभी प्रवेश द्वार, प्रत्येक दो तीन स्ट्रीट पर एक सीसीटीवी कैमरा, प्रत्येक बाजार, बीजीएच के दोनों प्रवेश द्वार तथा पार्किंग, प्रत्येक हटिया, सिटी पार्क, मंदिर, मस्जिद, गूरुद्वारा, चर्च का प्रांगण, निजी विद्यालयों के सभी अगल बगल वाले रोड, सभी मार्केट आदि में सीसीटीवी लगाकर सभी संगठित या असंगठित अपराधों पर निगरानी रखा जा सकता है। सीसीटीवी के सफल संचालन से भारत के कई शहरों में अपराध दर में भारी गिरावट भी आई है। अपराधियों को पकड़ा भी गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी

अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि हमारी यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से मांग किया है कि बोकारो इस्पात नगर को कई जोन में बाँट कर सभी ऊचित जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, ताकि कर्मचारियों तथा उनके परिवार सहित सभी नगरवासी निर्भिक होकर जीवन व्यतीत कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ, सभी को मकान, 80 हजार तक सब्सिडी

लाखों रुपए के सामान की चोरी हो रही…

बीएसएल तथा अन्य कंपनियों के सीएसआर के पैसे से ही पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा सकता है। बीएसएल कर्मचारी जितना नौकरी में कमा नहीं पाते है, उससे कई गुणा अधिक उनके जीवन भर की कमाई, चोरों द्वारा लूट लिया जा रहा है। तकनीकी के इस्तेमाल से चोरी, छिनतई की घटना को रोका जा सकता है।
हरिओम-अध्यक्ष,
बीएकेएस बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP Hospital: आर्थो, मेडिसिन, आंख, ENT, पीडियाट्रिक, चेस्ट, मनोविज्ञान के डॉक्टर बैठेंगे सेक्टर 1 अस्पताल के OPD में

सीसीटीवी कैमरा तथा उसका कंट्रोल रूम बनाने से चोरों की पहचान आसानी से किया जा सकता है। प्रत्येक माह कई आवासों से लाखों रुपए का सामान चोरी हो रहा है।
दिलीप कुमार-महासचिव,
बीएकेएस बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: आवागमन की सुविधा हेतु संयंत्र द्वारा मरोदा गेट पर किया जा रहा पार्किंग स्थल का निर्माण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Badminton Tournament: सीएंडआईटी से जीतने में राजहरा माइंस के खिलाड़ियों का छूटा पसीना
Next: महादेव सट्टा: ED की गिरफ्त में गोविंद केडिया, शेयर बाजार में लगा है 197 करोड़

Related Stories

Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.